ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी की घटना का पर्दाफाश

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, चोरी का ट्रेक्टर व ट्रोली बरामद।
चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना क्षेत्र से चुराया गया ट्रेक्टर व ट्रोली बरामद किया हैं। दोनों आरोपियों से पूर्व में भी थाना क्षेत्र के बोलों का सावंता से चुराया हुआ ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद किया गया था।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 30 अप्रेल की रात्री को थाना गंगरार क्षेत्र के बोरदा निवासी नारायण लाल माली के घर के बाहर खडा ट्रेक्टर मय ट्रोली को अज्ञात बदमाशो द्वारा चोरी कर ले जाने के मामले मे गंगरार थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारम्भ की जाकर चोरियों की घटनाओ की रोकथाम एवं खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चितौडगढ परबत सिंह जैतावत एवं वृताधिकारी गंगरार रामेश्वरलाल के निर्देशन में थानाधिकारी गंगरार फूलचन्द पुनि के नेतृत्व मे हैडकानि. विक्रम सिंह , प्रमोद कुमार, कानि. दिनेश कुमार, मदनलाल, रामस्वरूप, हुकम सिंह, भभूराम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं आसूचना संकलित करते हुए ट्रेक्टर चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी भीलवाड़ा जिले के चाखेड थाना बागोर हाल जवासिया थाना हमीरगढ निवासी तेजमल उर्फ सत्तु पुत्र रामचन्द्र कुम्हार और लूकडी नेवरिया थाना राशमी निवासी मिठूलाल पुत्र ठाकरलाल कालबेलिया को जरिए प्रोडेक्शन वारट जेल से गिरफ्तार कर आरोपियों की निशादेही से चोरी का ट्रेक्टर मय ट्रोली बरामद किया गया।आरोपियों से अन्य ट्रेक्टर चोरी के प्रकरणों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*घर में सो रहे दादी पोते के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को दिया अंजाम – Chittorgarh News*
घर में सो रहे दादी पोते के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को दिया अंजाम
*निजी बसों के चक्के जाम से हजारों यात्री हुए प्रभावित – Chittorgarh News*
*हिंदुस्तान जिंक द्वारा उठोरी अभियान से 1 लाख से अधिक लोगों को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर किया जागरूक -ब्यूटी Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






