PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK खेल दिवस पर फुटबॉल खिलाड़ियों ने लगाई न्याय की गुहार - Chittorgarh News

खेल दिवस पर फुटबॉल खिलाड़ियों ने लगाई न्याय की गुहार

SHARE:

Football players pleaded for justice on Sports Day

खेल जगत के सबसे फर्जी चुनाव की कार्यकारिणी निरस्त करने की मांग

चित्तौड़गढ़। तथाकथित जिला फुटबाल संघ की कार्यकारिणी को निरस्त करने की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने जिला खेल अधिकारी को खेल दिवस के मौके पर ज्ञापन सौंपा। संयुक्त ज्ञापन में खिलाड़ियों ने बताया कि 2020 में तत्कालीन सरकार में एक विवादित तदर्थ समिति का गठन किया गया था जिसमें राजनैतिक द्वेषता और कथित पदलोलुपता के प्रभाव में आकर संयोजक मुन्नवर हुसैन ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर नियम विपरीत 22 फर्जी क्लबों को जोड़कर अवैध मतदाता सूची बना ली थी। जो राजस्थान क्रीडा अधिनियम 2005 का उल्लंघन थी। इसे लेकर समय-समय पर फुटबाल खिलाड़ियों ने विरोध दर्ज कराया था। इसी मामले में खेल दिवस के मौके पर जिले के कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने जिला खेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अब्दुल हक, शाहरूख, मोहम्मद रजा, मोहम्मद शाहीद, जेपी दशोरा, पृथ्वीराज, फरीद खान, तालिब हुसैन, आसीफ, नमन, मुराद, सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सभी खिलाड़ियों ने इसी मांग को लेकर राज्य फुटबाल संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को भी अवगत कराया था जिन्होंने खिलाड़ियों के साथ न्याय करने का आश्वासन दिया था।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *