PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK घर में सो रहे दादी पोते के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को दिया अंजाम - Chittorgarh News

घर में सो रहे दादी पोते के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

SHARE:

The robbery was carried out by assaulting the grandmother and grandson who were sleeping in the house 

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना क्षेत्र के बारू गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में सो रहे वृद्ध दादी पोते के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर सोने के आभूषण लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार कैलाश चंद्र पिता बालू राम सुखवाल निवासी बारु बीती रात अपनी दादी गोरी बाई उफर् रूपी बाई पत्नी हजारीलाल के घर पर सो रहा था, इसी दौरान आधी रात में दादी की चीख सुनकर उसकी नींद खुली तो चार बदमाश उसकी दादी के साथ मारपीट करते हुए गले में पहनी सोने की रामनमी व मांदलिया छीना झपटी करते दिखाई दिए। जिसका उसने विरोध किया तो हमलावरों ने उसके सिर पर लोहे के सरिये से वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर बदमाश वृद्धा के गले में पहनी रामनामी मांदलिया और कानों में पहने सोने के टॉप्स लूट कर फरार हो गए। कान के टॉप्स छीनने के दौरान रूपी बाई के कान कट गए, जिनसे रक्त बहने लगा। वारदात के दौरान लुटेरों ने आसपास के मकान के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। पीड़ित कैलाश चंद्र ने जैसे तैसे अपने परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने दादी पोते को चिकित्सालय पहुंचाया। जहां वह उपचाररत है। घटना की जानकारी मिलने पर राशमी थाना पुलिस चिकित्सालय पहुंच और घायल की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का प्रकरण दजर् कर जांच शुरू कर दी।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *