PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK एक दुसरे को बचाने के दौरान तालाब में डूबी 4 छात्राये, गांव में शोक की लहर - Chittorgarh News

एक दुसरे को बचाने के दौरान तालाब में डूबी 4 छात्राये, गांव में शोक की लहर

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले के डूंगला थाना क्षेत्र के बिलोदा गांव में शुक्रवार दोपहर को स्कूल से लौट रही एक छात्रा पैर फिसलने से सड़क किनारे ही बनी तलाई में गिर गई। उसके साथ चल रही चार छात्राओं ने भी उसे बचाने के लिए तलाई में छलांग लगा दी। इस दौरान एक छात्रा को साथ चल रहे एक छात्र ने हाथ पकड़कर बाहर निकाला, लेकिन चार छात्राओं कि तलाई मे डूबने से मौत हो गईं।

हादसे में छात्र की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों छात्राओं को तालाब से बाहर निकाला। हालांकि अस्पताल में चारों छात्राओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना डूंगला उपखंड की बिलोदा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है।
डूंगला थानाधिकारी घेवरचंद ने बताया बिलोदा गांव वालों ने चारों बालिकाओं में बिलोदा निवासी नर्मदा (12) पुत्री गणेश लाल रावत, कोमल (13) पुत्र मोतीलाल रावत, रवीना (15) पुत्री श्यामलाल रावत और पालोदा निवासी यशोदा (12) पुत्री सत्य नारायण रावत को बाहर निकाला। सभी को डूंगला हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक सबकी मौत हो चुकी थी। सभी का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। मृतकों में कोमल और नर्मदा चचेरी बहनें है। सभी गांव की सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है।
उन्होंने बताया स्कूली छात्र विक्रम रावत (17) बालिका नर्मदा और कोमल का चचेरा भाई है। उसने हाथ से खींच कर पांचवीं बालिका को बचाया। विक्रम की सूचना पर आसपास मवेशी चरा रहे लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और चारों बालिकाओं को पानी से बाहर निकाला। लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर सहकारिता मंत्री व विधायक गौतम दक भी अस्पताल पहुंचे और परिवारों को ढांढस बंधाया। मामले में डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी एक्स पर संवेदना जताई है।

बारिश के कारण भरा हुआ था पानी

डूंगला उपखंड अधिकारी ईश्वर लाल खटीक ने बताया कि डूंगला के बिलोदा गांव में पांच बालिकाएं स्कूल खत्म होने के बाद अपने घर जा रहीं थीं। स्कूल से करीब 100 मीटर दूर रास्ते में बने एक तालाब में एक बच्ची का पैर फिसल गया और वो तालाब में जा गिरी। उसे बचाने के लिए अन्य बच्चियाें ने भी छलांग लगा दी और सभी तालाब में गिर गई।

इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक डॉ. कृष्णा सामरिया, उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक, तहसीलदार हिम्मत सिंह राव, थानाधिकारी घेवर चंद सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। सभी शवों का पीएम करवा कर परिजनों को सौंपे गए। शाम 7 बजे चारों बालिकाओं का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका यशोदा के पिता सत्यनारायण रावत की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह नाना नानी के पास रहती थी। जबकि अन्य बालिकाओं के माता-पिता मजदूरी करते है। घटना के बाद क्षेत्र मे शोक कि लहर फेल गईं, हर कोई इस घटना से स्तब्धरहा गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*42 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*

42 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार

*घर में सो रहे दादी पोते के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को दिया अंजाम – Chittorgarh News*

घर में सो रहे दादी पोते के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

*निजी बसों के चक्के जाम से हजारों यात्री हुए प्रभावित – Chittorgarh News*

निजी बसों के चक्के जाम से हजारों यात्री हुए प्रभावित

*हिंदुस्तान जिंक द्वारा उठोरी अभियान से 1 लाख से अधिक लोगों को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर किया जागरूक -ब्यूटी Chittorgarh News*

हिंदुस्तान जिंक द्वारा उठोरी अभियान से 1 लाख से अधिक लोगों को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर किया जागरूक

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *