PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK तिरंगा रैली से युवाओं ने पेश की वतन से मुहब्बत की मिसाल - Chittorgarh News

तिरंगा रैली से युवाओं ने पेश की वतन से मुहब्बत की मिसाल

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस यौमे आजादी के मौके पर विशाल तिरंगा वाहन रैली में उमड़ा जन सैलाब

चित्तौड़गढ़। 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश के साथ साथ शहर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम भी शहर में आयोजित किए गए। मुस्लिम समाजजन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए यौमे आजादी के पर्व पर तिरंगा कमेटी के तत्वाधान में समस्त मुस्लिम समाज, मुस्लिम संगठन की ओर से एक तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें मुस्लिम समाज के साथ समूचा शहर भी उमड़ा।

तिरंगा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाते प्रशासनिक अधिकारी व शहर काज़ी।

रैली के प्रारंभ में एडीएम (भू. अ.) सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अति. जिला पुलिस अधीक्षक पर्वत सिंह आदि मुख्य अतिथियों का जावेद खान, इम्तियाज हुसैन लौहार ने मेवाड़ी पगड़ी पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर क़ाज़ी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी का अजीमुद्दीन, जाकिर कुरेशी एवं विशिष्ठ अतिथि अंजुमन सेक्रेट्री फैज मोहम्मद, सलीम अशरफी, अमानत अली का आदम खान, इरशाद भैय्यू ने इस्तकबाल किया।
अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर अंजुमन पब्लिक स्कूल से रवाना किया गया। इस तिरंगा रैली में मुस्लिम समुदाय के नवयुवक, बुजुर्ग व बच्चे जोश खरोश से हिंदुस्तान के ऐतिहासिक पर्व स्वतंत्रता दिवस की खुशी में वाहनों पर राष्ट्रभक्ति के गीतों से ओत प्रोत गाजे बाजे के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए कौमी एकता के प्रतीक चित्तौड़ शहर की गंगा जमुना तहजीब को कायम रखते हुए शहर क़ाज़ी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी की अगुवाई में निकले। यह रैली नई पुलिया, नगरपालिका, कलेक्ट्री चौराहा, बस स्टैंड, ईदगाह, दरगाह, गोल प्याऊ, सिपाही मोहल्ला, ओछडी दरवाजा, गांधीनगर होते हुए वापस अंजुमन स्कूल पहुँची जहाँ सामूहिक राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ।

स्वाधीनता दिवस पर शहर के मुख्य मार्गों से निकली तिरंगा रैली।

समापन पर रैली के निर्बाध व बिना किसी रूकावट के पूर्ण होने पर समाजजनों ने माकुल इंतजाम करने के लिए कोतवाल संजय स्वामी सहित जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, एसडीएम बीनु देवल व संपूर्ण प्रशासन, पुलिस विभाग का शुक्रिया अदा किया गया। रैली को सफल बनाने में जावेद खान, जफर, इम्तियाज हुसैन लौहार, सुनील लोधा, आदम, मोहम्मद रशीद, इमरान, काना प्रजापत, अभिषेक पोखरना, फरमान, शाहीद, आवेश, मानू, संजू, मुबारिक, हितेश पंवार, रूपलाल मेनारिया, अशोक आमेरिया, भय्यू, जाकिर कुरेशी, दीपक सोनी, राम सोनी, अभय लोठ, नरपत नदावर आदि सहित सर्व समाजजन मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

*डेयरी बूथों का किराया नहीं हो रहा जमा, अवैध वसूली की शिकायत एसीबी में – Chittorgarh News*

डेयरी बूथों का किराया नहीं हो रहा जमा, अवैध वसूली की शिकायत एसीबी में

*ज़िंक ने दिखायी मानवीयता, निजीकंपनी में कार्यरत टीबी से मृत कर्मचारी को दी सहायता – Chittorgarh News*

ज़िंक ने दिखायी मानवीयता, निजीकंपनी में कार्यरत टीबी से मृत कर्मचारी को दी सहायता

*शहर में निकली भव्य कावड़ यात्राएं – Chittorgarh News*

शहर में निकली भव्य कावड़ यात्राएं

*बीमा कंपनी के विरुद्ध 1 लाख 50 हजार का अवार्ड पारित – Chittorgarh News*

बीमा कंपनी के विरुद्ध 1 लाख 50 हजार का अवार्ड पारित

*पुलिस से तंग आकर युवक ने किया कीटनाशक दवा का सेवन – Chittorgarh News*

पुलिस से तंग आकर युवक ने किया कीटनाशक दवा का सेवन

*श्री सांवरिया सेठ के दरबार में निकला कुबेर का खज़ाना – Chittorgarh News*

श्री सांवरिया सेठ के दरबार में निकला कुबेर का खज़ाना 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *