एएसपी के दोस्त की कार चोरी का खुलासा, 2 आरोपी नामजद, कार बरामद की

SHARE:

कोतवाली चितौड़गढ़ थाना सर्कल से चोरी हुई बेलेनो कार का 24 घण्टे में पर्दाफाश, चोरी की कार बरामद, दो अभियुक्त नामजद

चित्तौड़गढ़। शहर के सिंचाई नगरसे दिनदहाड़े अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के दोस्त की कार चोरी होने की वारदात का खुलासा करते हुए कर बरामद कर चंदेरिया निवासी दो अभियुक्तों को नामजद किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 8 जून को प्रार्थी मुकेश सिंह पिता जगदीश चौहान निवासी आटूण थाना पूर जिला चितौड़गढ़ ने एक लिखित रिपोर्ट दी की कि मेरी बेलेनो कार कम्पनी रजि. न. आर.जे. 27 सीएल 5902 जो मरे नाम पर होकर मैं ही उपयोग करता हूॅ। मैं दिनांक 8.06.2024 को सुबह भीलवाडा से मेरे ससूराल बस्सी के लिये रवाना हुआ। ससूराल में मिलकर वापिस मेरे दोस्त मुकेश सांखला एडिशनल एस.पी. से मिलने के लिये चितौड़गढ़ आया व उनके निवास भीलवाड़ा रोड़ जिन्दल मार्बल के सामने हिन्दुस्तान डिजल्स के पास टीनशेड के नीचे समय 11 बजे कार खड़ी कर लॉक कर अपने दोस्त मुकेश सांखला से मिलने के लिये फ्लैट में चला गया। समय करीब शाम 4 बजे भीलवाड़ा जाने के लिये वापस कार के पास आया जहा पर कार खड़ी की, तो वहॉ पर मुझे मेरी कार नही मिली। मैंने आसपास कार की तलाश की मगर मेरी कार का कोई पता नही चला। मेरी कार कोई अज्ञात बदमाशान चोरी कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण धारा 379 भा.द.स. में दर्ज किया गया।

उक्त चोरी हुई कार के खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चितौड़गढ परबत सिंह, उपाधीक्षक चितौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के निर्देशन व संजीव स्वामी थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ के नेतृत्व में घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम व तकनीकी टीम द्वारा सीसीटीवी फूटेज एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाकर वाहन चोरी करने वाले अभियुक्तगणों पूरण गुर्जर व राहुल मीणा निवासियान माताजी की पाण्डोली थाना चन्देरिया की पहचान करा नामजद कराये उस के बाद थाना सदर चित्तौडगढ के जाब्ता व कोतवाली चित्तौडगढ एवं साइबर सैल के जाब्ते के साथ नामजद किये मुल्जिमो के सदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। व लगातार चोरी का तकनीकी तरीके से पीछा किया गया जिस पर लगातार पीछा होने से अभियुक्तो ने चोरी हुई बेलेनो कार को मादंलदा थाना चन्देरिया के आसपास जंगल में लावारिस अवस्था मंे छोड़कर पहाडीयों पर भाग जाने से और रात का समय होने से मुल्जिम पकड में नही आये जिस पर छोड कर गये चोरी की कार को जप्त किया गया। अभियुक्तगणों की तलाश जारी है।

ये नामजद हुए अभियुक्त:

1. पूरण पिता लाला गुर्जर निवासी सोकड़िया, पाण्डोली थाना चन्देरिया
2. राहुल पिता जगदीश मीणा निवासी माताजी की पाण्डोली थाना चन्देरिया जिला चितौड़गढ़

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:
1. सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक, थाना कोतवाली निम्बाहैड़ा
2. अम्बालाल स.उ.नि. थाना कोतवाली चितौड़गढ़
3. राजकुमार हैड कानि. सायबर सेल चितौड़गढ़
4. सुनिल कुमार कानि. थाना कोतवाली चितौड़गढ
5. राजेश कानि. थाना कोतवाली चितौडगढ
6. रामावतार कानि. सायबर सेल चितौड़गढ़
7. गणपत कानि. सायबर सेल चितौड़गढ़
8. सुरेन्द्र पाल कानि. सदर निम्बाहैड़ा
9 रामनरंेष कानि साइबर सैल

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें