PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नगर परिषद वर्षा काल से पूर्व सभी नालों की सफाई करवाएं: एडीएम - Chittorgarh News

नगर परिषद वर्षा काल से पूर्व सभी नालों की सफाई करवाएं: एडीएम 

SHARE:

अति अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक 
 
Municipal Council should get all the drains cleaned before the rainy season – ADM 
चित्तौड़गढ़। साप्ताहिक समीक्षा बैठक डीआरडीओ सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.)  सुरेंद्र सिंह पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने विभाग वार समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने नगर परिषद आयुक्त से कहा कि वे वर्षाकाल से पूर्व शहर के सभी नालों की साफ सफाई आवश्यक रूप से पूर्ण करवा लें। अति. जिला कलक्टर ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता से कहा कि वे जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाएं तथा ट्रांसफार्मर चोरी एवं उसके तेल की चोरी पर प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने वर्षाकाल में बिजली के ढीले तारों को ठीक करवाने के निर्देश भी दिए।
एडीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि वह बिजली बचाओ के तहत यदि कोई कार्मिक कार्यालय में नहीं है, तो ऐसी, पंखा और लाइट आवश्यक रूप से बंद करें। ई-फाइल पर सरकार का फोकस है, इसलिए सभी विभाग फाइलों का तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने राजस्थान संपर्क पर 7 दिन एवं 90 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने इस संबंध में ई-फाइल एवं राजस्थान संपर्क पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा भी की। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से कहा कि वे नियमित रूप से पानी के नमूने ले एवं अवैध कनेक्शन को तत्काल हटाए। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालय में पेयजल एवं बिजली के बकाया कनेक्शन की समीक्षा भी की।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बंद पड़े खातों की समीक्षा भी की। बैठक में डीएमएफटी  के तहत खेल मैदान निर्माण, जिला चिकित्सालय में बायो मेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण  सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, नगर परिषद आयुक्त  सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *