PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK श्री चेनामाता-कुशला माता का 29वाँ जन्मोत्सव 12 जून से रानीखेड़ा में - Chittorgarh News

श्री चेनामाता-कुशला माता का 29वाँ जन्मोत्सव 12 जून से रानीखेड़ा में

SHARE:

चित्तौड़गढ़। श्री लक्षकार (लखारा) समाज नवयुवक मण्डल श्री चेनामाता- कुशला माता उत्सव संस्थान रानी खेड़ा के तत्वावधान में श्री चेनामाता-कुशला माता का 29वाँ जन्मोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ज्येष्ठ सुदी 6, बुधवार 12 जून को स्व. गोतम बोहेड़ा की स्मृति में गोविन्द कुमार द्वारा भजन संध्या व रात्रि जागरण का कार्यक्रम कराया जाएगा। गुरुवार 13 जून को प्रातः साढ़े 6 बजे हवन के साथ ही साढ़े 8 बजे बोलियों का समय होगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 5 से 12 तक के प्रतिभावान छात्र-छात्रा का पारितोषिक वितरण कर सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रानीखेड़ा संगठन के आधार स्तम्भ रहे सोहनलाल कन्नौज को मरणोपरान्त 1985 बेस्ट अध्यक्ष अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। प्रातः साढ़े 10 बजे भव्य शोभायात्रा के पश्चात् महाप्रसाद का आयोजन होगा।
राजस्थान महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष चांदमल, उपाध्यक्ष सुरेशचन्द्र बोहेड़ा, सहसंयोजक जानकीलाल निम्बाहेड़ा, निम्बाहेड़ा अध्यक्ष शिवशंकर शेरू चिकारड़ा, महामंत्री मनोज कुमार बोहेड़ा, कोषाध्यक्ष रोशनलाल निम्बाहेड़ा, पन्नालाल बिनोता, उपाध्यक्ष शिवलाल कन्नौज, अशोक कुमार बानसेन आदि द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीचन्द कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नितिन चतुर्वेदी, रानीखेड़ा सरपंच श्यामलाल अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में अखिल राजस्थान हिन्दू लखेरा महासभा जयपुर के गोवर्धनलाल, संरक्षक श्रवणकुमार बलुन्दा, योजना मंत्री आशीष कुमार सिरसी, संरक्षक प्रकाश मेहसवा, सोनू बुल्सखेड़ा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र भरतपुर, महामंत्री नवरत्न मोरिझा जयपुर, महिला मंच उपाध्यक्ष अनिता छोटीसादड़ी को भी आमंत्रित किया गया है।

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *