
चित्तौड़गढ़। मानसून सत्र 2024 में संभावित बाढ़ के खतरों से बचाव की पूर्ण व्यवस्था करने तथा विभिन्न सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए कलक्ट्रेट के कमरा संख्या 18 में स्थापित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को 15 जून से सक्रिय किया जाएगा। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। केंद्र के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर/प्रशासन (भू.अ.) होंगे।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जारी आदेश में बताया कि स्थापित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के दूरभाष नंबर 01472-244923 रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्थापित सेंटर प्रातः 6 बजे से 24 घंटे अनवरत कार्य करेगा। केंद्र में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी बाढ़ सहायता संबंधी समस्त सूचनाओं/ शिकायतें/सुझाव प्राप्त कर उनके निस्तारण के बारे में अपनी टिप्पणी अंकित कर प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष को देंगे।
जल संसाधन विभाग में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना
जिले में जल संसाधन खण्ड के अधीन 15 जून से बाढ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी, जो लगातार 24 घंटे कार्यरत रहेगा।
जल संसाधन खण्ड के अधिशाषी अभियंता राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिले में वर्षा, बांधों के गेज, नदियों के जल प्रवाह डिस्चार्ज तथा अतिवृष्टि से उत्पन्न किसी भी संभावित खतरे आदि की सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 014272-252042 पर दी जा सकती है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता दिलीप कुमार होंगे, जिनके दूरभाष नंबर 8875542078 होंगे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






