PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बिजली एवं पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर विधायकों ने की सीएम से मुलाकात - Chittorgarh News

बिजली एवं पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर विधायकों ने की सीएम से मुलाकात

SHARE:

MLAs met CM to resolve electricity and drinking water problems. 
निम्बाहेड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी एवं भीम-देवगढ़ विधायक हरिसिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण बिजली एवं पेयजल संकट सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।
विधायक कृपलानी ने बताया कि सीएम शर्मा से भेंट के दौरान साथी विधायकों ने विद्युत विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र सहित राज्य में की जा रही रात्रिकालीन बिजली कटौती को बंद करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली कटौती से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायकों ने कहा कि यदि किसी कारणवश बिजली कटौती करना आवश्यक भी हो तो रात्रिकालीन के स्थान पर दिन में करवाने का आग्रह किया, साथ ही भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में पेयजल की शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया।
कृपलानी ने बताया कि निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत जाखम एवं चंबल बांध से जोड़ने के प्रस्ताव भिजवाएं गए हैं, जो काफी लंबे समय से लंबित पड़े हैं, उन्हें भी शीघ्र स्वीकृति कर आमजन को योजना से लाभान्वित करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने विधायकों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर शीघ्र निराकरण के लिए आश्वस्त किया।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *