Labor Department’s advice – beware of false phone calls related to labor welfare

चित्तौड़गढ़, 15 मई। भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल, को प्राप्त आवदेनों का हितलाभ (सहायता राशि) हिताधिकारियों को DBT के माध्यम से खातो में सीधे अंतरित की जाती है, इस संबंध में झूठे फोन कॉल करने वालों से गुमराह होने की आवश्यकता नही है।
उपश्रम आयुक्त गजराज सिंह राठौड़ ने बताया की अज्ञात व्यक्ति द्वारा भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के पंजीकृत हिताधिकारियों से सहायता आवेदन पत्र स्वीकृत किए जाने बाबत मोबाईल पर फोन करके विभाग के नाम पर धन राशि की मांग की जा रही है, इस संबंध में कार्यालय अथवा विभाग के किसी भी कार्मिक का संबंध नही है तथा विभागीय कार्मियो एवं अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार से धनराशि की मांग नही की जाती है। सभी आवेदक एवं हिताधिकारी सुचित रहे कि आवेदन पत्रों का निस्तारण मण्डल के निर्देशानुसार एवं DBT द्वारा किया जाता है। विभाग अथवा कार्यालय का कोई भी व्यक्ति धनराशि की मांग नही करता है। फोन अथवा मैसेज आने पर पुलिस में सूचना देवे तथा किसी प्रकार के धोखे अथवा झांसे में नहीं आए। आवेदन की जानकारी हेतु कार्यालय के फोन नम्बर 01472-294521 पर सम्पर्क करें।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






