चित्तौड़गढ़। ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के द्वारा विशेष हवन पूजा अर्चना की गई, वहीं देर शाम को एक विशाल वाहन रैली निकालीं जिसका स्थानीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई समाजसेवी संस्थाओं की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


जानकारी के अनुसार ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के महिला एवं पुरुषों ने सवेरे गायत्री मंदिर परिसर में स्थित परशुराम धाम में विशेष मंत्रोच्चार के साथ पूजा,अर्चना और हवन इत्यादि किये।
विप्र फाउंडेशन की ओर से रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही विप्र फाउंडेशन की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी पीने के लिए परिंडे बांधे गए।
साथ ही शुक्रवार देर शाम को सैगवा हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर स्थित चमत्कारी सांवलियाजी मंदिर से समाज जनों की ओर से एक विशाल वाहन रैली निकालीं गईं जों कि विभिन्न मार्गो से होती हुई मिठाई बाजार स्थित छन्यात आश्रम पहुंच कर संपन्न हुई, जहां पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित अन्य समाज सेवी संगठनों कि ओर से वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
*ठेके की शराब पहुचाई जा रही गुजरात, अंग्रेज़ी शराब से भरा कंटेनर जब्त, 311 कार्टून अवैध शराब जब्त,एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*
*तापमान बढ़ने के साथ अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या – Chittorgarh News*
*भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन – Chittorgarh News*
*हमारी पहल नेकी की राह’ के तहत लगाए परिंडे – Chittorgarh News*
*एक किलोग्राम अवैध अफीम सहित एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*
*चेन स्नैचिंग व लूट के दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*
*ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण समिति बैठक संपन्न शर्मा अध्यक्ष नियुक्त – Chittorgarh News*
ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण समिति बैठक संपन्न शर्मा अध्यक्ष नियुक्त
*उधारी के रुपए नहीं लौटाने पर किया अपहरण,पुलिस ने युवक को दस्तियाब कर दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
उधारी के रुपए नहीं लौटाने पर किया अपहरण,पुलिस युवक को दस्तियाब कर दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार
*पिकअप से अवैध देशी शराब की 203 पेटियां जब्त – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






