PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ट्रक बॉडी में स्कीम बनाकर छिपाया का रहा 156 किलो डोडा चूरा जब्त, दो गिरफ्तार - Chittorgarh News

ट्रक बॉडी में स्कीम बनाकर छिपाया का रहा 156 किलो डोडा चूरा जब्त, दो गिरफ्तार

SHARE:

156 किलो अवैध अफीम डोडाचुरा व 4 लाख रूपये नगद जब्त,

पंजाब निवासी दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रक की बाॅडी में स्किम बना छिपा रहे थे डोडाचूरा के 5 कट्टे.

चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए एक ट्रक की बॉडी में स्किम बना छिपाकर परिवहन करने जा रहे 5 कट्टों में भरे 156 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा को जब्त कर पंजाब के निवासी दो आरोपियों को हिरासत में लिया हैं।

ट्रक की बॉडी में बनाई गई स्कीम।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी परबत सिंह जैतावत व डीएसपी गंगरार रविन्द्रप्रताप सिंह के सुपरविजन में शुक्रवार सुबह थानाधिकारी मोती राम पु.नि. थाना गंगरत के पुलिस जाप्ता के साथ लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही व हल्का गश्त करते चोगावडी पुलिया के पास पहुचें। जहां सुनसान जगह पर पुलिया के निचे खडे ट्रक में दो व्यक्ति हलचल करते हुए नजर आये, जिन्हे पुलिस जाप्ता की सहायता से ट्रक में ही खडे रहने की हिदायत कर नियमानुसार तलाशी ली गई।
उक्त ट्रक की बाॅडी के अन्दर फर्श में स्कीम बनायी हुई होकर प्लास्टिक की थैलीयों के खुले हुए पैकेट पडे हुए व ट्रक की बाॅडी के फर्श से लकडे के दो फंटे हटाये हुए थे, जिसमें ये दोनों व्यक्ति अवैध डोडाचुरा को प्लास्टिक की थैलीयों में भरकर प्लास्टिक की थैलीयों को ट्रक की सतह में बनी हुई स्कीम के अंदर छुपा कर भरने वाले थे। उक्त अफीम डोडाचुरा का वजन किया गया तो प्लास्टिक के पांच कटटो में कुल 156 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ होना पाया गया। ट्रक की पुनः तलाशी ली गई तो उसमें अफीम डोडाचुरा खरीद फरोख्त करने हेतु रखी गयी कुल 04 लाख रूपये नगद राशी मिली।
उक्त अवैध डोडाचूरा, नगद राशि व ट्रक को जप्त कर मौके से दोनो आरोपियों पंजाब के सोडिया थाना मच्छीवाडा जिला लुधियाना निवासी 46 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह जट सिख व बडी हरीओम थाना समराला जिला लुधियाना निवासी 28 वर्षीय सत्यवीर उर्फ प्रिन्स पुत्र कर्मजीत सिंह जट सिख को गिरफ्तार किया गया व प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *