- लूट, चेन स्नैचिंग व मोटर साईकिल चोरी की कई वारदातें कबूली
- लूट की चेन बरामद,
चित्तौड़गढ़। शहर के शास्त्रीनगर से गत 1 मई को सुबह मोटर साइकिल सवार दो लड़कों ने एक महिला के गले से सोने की चैन झपट्टा मार कर लूट ले जाने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शहर के निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने लूट, चेन स्नैचिंग व मोटर साईकिल चोरी की कई वारदातें चित्तौड़गढ़ शहर व जोधपुर में करना कबूली हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एक मई को शास्त्रीनगर चित्तौड़गढ़ निवासी महिला कान्ता देवी बोहरा शास्त्री नगर जैन सुबह मन्दिर में दर्शन करने जा रही थी, तब पीछे से मोटर साईकिल पर सवार दो लड़को ने उनके गले में पहनी दो तोला सोने की चेन खिंचकर ले जाने पर कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह एवं वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के निर्देशानुसार शहर चितौड़गढ़ एवं आसपास में हुई चेन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओ की रोकथाम एवं लूट की घटनाओ के पर्दाफाश के लिये कोतवाली थानाधिकारी संजीव स्वामी के नेतृत्व में एएसआई प्रहलाद सिंह, हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, कमलेश, कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, प्रहलाद, लक्ष्मण सिंह व सुनिल कुमार की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा घटना के आसपास एवं शहर चितौड़गढ़ में स्थित सीसीटीवी कैमेरो का बारिकी से विश्लेषण कर तकनिकी सहायता एवं ह्युमन इंटेलीजेन्स से वारदात कारित करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर तलाश प्रारम्भ की। तलाश के दौरान वारदात कारित करने वाले आरोपी चित्तौड़गढ़ शहर के एस.टी.सी. रोड तेजाजी चौक के पिछे वाली गली सुभाष कोलोनी प्रतापनगर हाल एल.बी.एस.स्कुल के पास सेठ सांवलिया कोलोनी निवासी 28 वर्षीय ईश्वर पुत्र नाथुलाल धोबी व तेजाजी मन्दिर के पिछे कुम्भानगर हाल नोबल स्कुल के पास कुम्भानगर निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद आमीन पुत्र फिरोज खान को डिटेन कर वैज्ञानिक तरिके से पूछताछ की गई तो ईश्वर धोबी एवं मोहम्मद आमिन ने उक्त वारदात करना स्वीकार की। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर पी. सी. रिमाण्ड प्राप्त कर घटना का मशरुका माल सोने की चेन बरामद की गई।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों ईश्वर धोबी व मोहम्मद आमिन ने लूट, चेन स्नैचिंग, मोटर साईकिल चोरी की कई वारदात करना स्वीकार किया है।

आरोपियों द्वारा की गई वारदातें:
आरोपी ईश्वर धोबी व मोहम्मद आमीन दोनों ने मिलकर करीब 13 वारदातें चैन स्नेचिंग, लूट व मोटर साईकिल चोरी की की हैं, जिनमें जोधपुर के झालामंड में करीब 6 से 8 महीने पहले महिला के गले से सोने की चेन छीनी, वही उसी समय थोड़ा आगे से एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स चुराई, चित्तौड़गढ़ शहर के ईनाणी सिटी सेंटर में लगे मेले के दौरान शमशान की दीवार के पास खड़ी तीन मोटरसाइकिलें चुराई, गांधीनगर में अंजुमन से पहले दो मोटरसाइकिल चुराई, नेहरू पार्क के सामने 6-7 माह पूर्व एक मोटरसाइकिल चुराई, इंदिरा गांधी स्टेडियम से 3 महीने पहले एक मोटरसाइकिल चुराई, इंदिरा गांधी स्टेडियम से डेढ़ साल पहले दशहरे मेले के समय दो मोटरसाइकिल चुराई, गुलशन वाटिका चितौड़गढ़ से चार-पांच महीने पहले एक मोटरसाइकिल चुराई, बिरला हॉस्पिटल के सामने राजीव गांधी पार्क से करीब डेढ़ साल पहले एक मोटरसाइकिल चुराई एवं पद्मिनी पार्क चित्तौड़गढ़ से ईद के समय एक मोटरसाइकिल चुराई।
वहीं आरोपी ईश्वर धोबी ने अपने भांजे रोहित धोबी के साथ मिलकर जोधपुर के कुड़ी एरिया में एक डेयरी संचालक की गले से सोने की चेन छीनी तथा प्रतापनगर चित्तौड़गढ़ के आकाश काहर के साथ जिंक कॉलोनी चित्तौड़गढ़ में दिन के समय जिंक गेट के सामने कच्चे रास्ते के पास स्कूटी सवार एक महिला के गले से सोने की चेन छीनी है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






