PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार से 231 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, आरोपी नामजद - Chittorgarh News

कार से 231 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, आरोपी नामजद

SHARE:

231 kg of illegal dodachura seized from car, accused named

 

A biker arrested while escorting 

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना गंगरार द्वारा अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए ईको कार में 13 कट्टो में अवैध अफीम डोडाचुरा परिवहन करते हुए कुल 231 किलो 500 ग्राम अफीम डोडा चूरा व डोडा चुरा परिवहन में प्रयुक्त ईको कार एवं एस्कोर्ट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। वहीं मौके से फरार हुए आरोपी को नामजद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह जैतावत के निर्देशन व डीएसपी गंगरार रविन्द्रप्रताप सिंह के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत सोमवार को थानाधिकारी गंगरार मोती राम पु0नि0 पुलिस जाब्ता के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गेणिया गांव से डेट गांव की तरफ जाते एक मोटरसाईकिल सवार सामने आती पुलिस गाड़ी व बावर्दी पुलिस जाप्ता को देखकर मोटरसाईकिल को तेजी गति में भगाने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने रोका तो अचानक पिछे से एक सफेद रंग की ईको कार तेज गति से आई जो मोटरसाईकिल चालक को रूकवाया हुआ व बावर्दी पुलिस जाप्ता को देखकर ईको कार को चालु हालत में रोड़ पर ही छोड़कर अंधेरे में जंगल में भाग गया। उक्त मोटरसाईकिल व ईको कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त ईको कार के अंदर अफीम डोडा चुरा के कट्टे पड़े हुए दिखाई दिये। जिस पर काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो को इको कार से निचे उतार कर गिनती की गई तो कुल 13 कट्टे होना पाया गया। जिनमे 231 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचूरा भरा मिला। उक्त अवैध अफीम डोडा चूरा, तस्करी में प्रयुक्त ईको कार व एस्कोर्ट में करती मोटरसाईकिल को जप्त कर मौके से बाइक चालक आरोपी सालेरा पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ निवासी 62 वर्षीय प्यारचंद पुत्र रामलाल जाट को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं मौके से फरार हुये ईको कार के चालक सालेरा पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ निवासी प्रकाश जाट पुत्र परथु जाट को नामजद कर पुलिस थाना गंगरार पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *