25 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक गिरफ्तार

एक मोटर साईकिल जब्त
चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक मोटर साईकल पर ले जाया जा रहा 25 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी दिए गए निर्देशो के तहत एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड व डीएसपी बेगूं रामेश्वर लाल के निर्देशन में एसएचओ प्रेमसिंह एसआई के नेतृत्व में थाने के एएसआई भवानी सिंह, कानि जितेन्द्र, प्रितम, मनोज व शीशराम द्वारा नया राजगढ से राजपुरा रोड की तरफ आकस्मिक नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल सवार तेज गति से मोटर साईकिल लेकर आया जिसकी मोटर साईकिल के पीछे रस्सी की सहायता से एक बडा सफेद बोरा भरी हुई अवस्था में बंधा हुआ था। मोटर साईकिल चालक मोटर साईकिल को वापस घूमाकर भागने लगा जिसको पुलिस द्वारा पकडा और पुलिस को देख भागने का कारण पूछते हुए तलाशी ली गई तो मोटर साईकिल की सीट पर बांधे हुए सफेद रंग के कपडे के बोरे में 25 किलो ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ जिसको जब्त कर आरोपी देवीपुरा थाना पारसोली निवासी 22 वर्षीय हिम्मत पुत्र देवीलाल हजुरी को गिरफतार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






