PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK लक्जरी कार में परिवहन किया जा रहा 224 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त - Chittorgarh News

लक्जरी कार में परिवहन किया जा रहा 224 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त

SHARE:

224 kg illegal doda powder being transported in luxury car seized

 

Bhainsrodgarh police station action against illegal drug trafficking

 

चित्तौड़गढ़। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक एक्सयूवी गाडी में परिवहन किया जा रहा 224 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले मे चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थो की धरपकड के ‘ऑपरेशन नार्कोस’ अभियान के तहत एएसपी रावतभाटा भगवत सिह हिंगड एवं डीएसपी रावतभाटा प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन मे सोमवार को थानाधिकारी भैसरोडगढ मोहन सिह पु.नि व पुलिस जाप्ता द्वारा धागडमउकलां से सुखपुरा की तरफ जाने वाले रोड पर एक महिन्द्रा एक्सयूवी गाड़ी को रुकवाया तो गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर नाकाबंदी से थोड़ी दूर गाड़ी को छोड़कर कर मौके से भाग गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में कुल 15 कटटों में 224 किलो अवैध डोडा चूरा मिला। अवैध डोडाचूरा व महिन्द्रा एक्सयूवी गाड़ी को जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना भैंसरोड़गढ़ पैट एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *