आकोलिक श्रंगार के साथ सजेगा दिल्ली के फूलो से श्याम दरबार

SHARE:

शाम नगरी शम्भूपुरा में बाबा आने वाला है

शम्भूपुरा। जिले के शम्भूपुरा मे पिछले 16 सालो से बाबा श्याम का चला आ रहा भक्ति का यह करवा 17 वे साल भी जारी है, 10 अप्रेल से श्याम नगरी शम्भूपुरा मे 17 वा तीन दिवसीय श्री श्याम वंदना महोत्सव आरम्भ होगा जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। श्री श्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल नामदेव ने बताया कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी यह भव्य श्री श्याम वंदना महोत्सव मंडल एवं समस्त शम्भूपुरा ग्रामवासियो के सहयोग से भव्य आयोजन होने जा रहा है, इसको लेकर मंडल के सभी पदाधिकारी तैयारीयों मे जुटे है।

10 को बाबा श्याम निकलेंगे नगर भ्रमण को

अध्यक्ष नामदेव ने बताया कि इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन के तहत 10 अप्रेल को बाबा श्याम नगर भ्रमण को निकलेंगे जिसके तहत श्याम बगीची शम्भूपुरा से बाबा श्याम बग्गी मे बिराजमान होंगे फिर दोपहर 3 बजे से गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमे बड़ी संख्या मे आस पास के गाँवो से महिला पुरुष, युवक, युवतियाँ बच्चे शामिल होंगे, नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए जब बाबा श्याम कि बग्गी पुनः श्याम बगीची पहुंचेगी तो वहाँ महाआरती होंगी जिसके बाद प्रसाद के रूप मे बाबा के हजारों भक्त श्याम प्रसादी ग्रहण करेंगे।

श्याम नाम कि मेहंदी कार्यक्रम 11 को

11 अप्रेल को इस भव्य आयोजन कि अगली कड़ी मे श्याम नाम कि मेहंदी कार्यक्रम होगा जो रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक होगा।

12 को सजेगा भव्य श्याम दरबार, होगी विशाल भजन संध्या

मंडल अध्यक्ष गोपाल नामदेव के अनुसार 12 अप्रेल को श्याम बगीची शम्भूपुरा मे दिल्ली के फूलो से भव्य श्याम दरबार सजेगा एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे मुंबई से इशरात जहां, दिल्ली के शीतल पांडे ओर हिसार हरियाणा से सुनील डाया, अपने मीठे मीठे भजनो से श्याम भक्तो को खूब रिझायेंगे।
इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन को लेकर मंडल के सभी पदाधिकारी पिछले करीब 1 माह से तैयारीयों मे जुटे है, आयोजन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर से चल रही है।

यह खबरें भी पढ़ें….

*सभी उपखण्ड मुख्यालय पर धूमधाम से मनाई जाएगी अंबेडकर जयन्ती – Chittorgarh News*

सभी उपखण्ड मुख्यालय पर धूमधाम से मनाई जाएगी अंबेडकर जयन्ती

*कांग्रेस ने देश को बहुत कुछ दिया हैं: खड़गे – Chittorgarh News*

कांग्रेस ने देश को बहुत कुछ दिया हैं: खड़गे

*5 नामांकन खारिज, कुल 19 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए – Chittorgarh News*

5 नामांकन खारिज, कुल 19 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए

 

*कांग्रेस प्रत्याशी आंजना जौहर श्रद्धांजलि समारोह में पहुंच वीर वीरांगनाओ को दी श्रद्धांजलि – Chittorgarh News*

कांग्रेस प्रत्याशी आंजना जौहर श्रद्धांजलि समारोह में पहुंच वीर वीरांगनाओ को दी श्रद्धांजलि

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment