चित्तौड़गढ़। रमजान के पाक महीने बरकतों में सबसे अफजल मानी जाने वाली शबे कद्र की रात अकीदत और एहतराम से बिताई गई। इस अवसर पर मस्जिदों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मस्जिदों में कुरान मुकम्मल होने पर इमामो की दस्तारबंदी की गईं।

रमजानुल मुबारक की 27वीं शब लैलतुल कद्र को शहर के रेलवे स्टेशन स्थित चार मीनारा मस्जिद में बड़े एहतराम के साथ मनाया गया। यहां पूरे माह में मस्जिद के पेश इमाम हाफिज शमशाद कादरी सा. की इमामत में रमजान माह की विशेष नमाज तरावी अदा करवाई गई। जिसमें पूरी कुरान शरीफ सुनाई गई। 27वीं शब की रात मस्जिद में विशेष फातिहा ख्वानी भी हुई जिसके बाद नमाजियों को तब्बूरक तकसीम किया गया। जिसके बाद पेश इमाम साहब शमशाद कादरी को युवा जमात की ओर से मस्जिद से घर तक जुलूस के रूप में नात शरीफ पढ़ते हुए छोड़ने गए। इस दौरान मस्जिद के सदर महबूब खान, नायब सदर यूसुफ कुरेशी, मोहम्मद यूसुफ भैया,मोहम्मद इस्माइल मंसूरी, मोहम्मद कुरेशी, शकील माड़साहब, आबिद खान, यूनुस खान, नारू खान, साजिद खान,जाहिद हुसैन, मोइन खान, मोहम्मद हुसैन,शाहबाज खान सहित कई युवा भी जुलूस में शामिल रहे।
मस्जिदों, दरगाहों में पूरी रात की इबादत
रोजा खोलने के बाद इबादतगार तरावीह की नमाज के लिए मस्जिदों में पहुंचने लग यहां पर ईमान केद्वारा ईशाकी नमाज रमजान माह में पढ़ाई जाने वाली विशेष नमाज तरावीह की नमाज अदा करवाई गई, जिसके बाद इमाम साहब की दस्तारबंदी करवाई गई। जिसके बाद फिर से नमाजी व इबादतगार मस्जिदों व दरगाहों में पहुंचे और पूरी रात नफ्ल नमाज के साथ कुरान शरीफ तिलावत की व रो रो कर दुआएं मांगी। इस मुकद्दस रात के शुरू होने से पहले मुस्लिमजन कब्रिस्तान पहुंचकर इस दुनिया से रुखसत हुए अपने रिश्तेदारों के लिए फातिहा पढ़ी व फूल पेश किए।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






