PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK डायमंड दिवास ग्रुप का फागोत्सव रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न - Chittorgarh News

डायमंड दिवास ग्रुप का फागोत्सव रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

SHARE:

Colorful program of Fagotsav of Diamond Divas Group concluded.

चित्तौड़गढ़। डायमण्ड दिवास ग्रुप के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय कान्हा रिसोर्ट में घूमर किंग अजीत सिंह के मुख्य आतिथ्य में फागोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि यू-ट्यूबर मारवाड़ी कॉमेडियन वर्षा राव, मिसेज इंडिया क्वीन 2017 व मिसेज इंडिया यूनिवर्स ब्यूटीफूल स्माईल परिधि भटनागर थीं। प्रारम्भ में दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
प्रियंका तलेसरा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं सहित कैलाश सोडा रूद द्वारा ग्रुप तम्बोला खिलाया गया। आकर्षक गेम्स सहित एक से बढ़कर एक समूह एवं एकल नृत्य प्रस्तुतियाँ कराई गई जिसमें दीपिका सुहालका, राजश्री पुरोहित, हीना सुहालका, सपना सुहालका, डिंपल सोडा रूद ने सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रियंका व भावना द्वारा राधा-कृष्ण का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि अजीतसिंह ने प्रस्तुतियों की सराहना की वहीं फेमस यू-ट्यूबर श्रीमती वर्षा राव ने हास्य रचना द्वारा महिलाओं को गुदगुदाया। परिधि भटनागर ने भी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में एकल नृत्य में प्रथम भानुपिया साहू, द्वितीय मोनिका राठौड़, तृतीय नेहा जैन रही। ऐनरजेटिक परफोरमेंस का प्राईज मनीता चुण्डावत, समूह नृत्य में पूजा, विनीता, बसंती, मोनीका के गुलाबी गैंक को प्रथम पुरस्कार मिला। मिसेज फाग मनीता चुंडावत, मिसेस गणगौर मोनीका भाटी, मिसेस पंचुअल मोनिका राठौड़ रही वहीं बच्चों के सोलो डांस में प्रथम विहुल अग्रवाल, द्वितीय गुनगुन, तृतीय मीहू रही। कार्यक्रम में डॉ. पुनिता शर्मा की ओर से 10 हजार, 7 हजार व 5 हजार गिफ्ट वाउचर रखे गये थे। अंत में डांस के आनन्द के साथ ही फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के अंत में स्नेहभोज आयोजित किया गया।

Read these News also…

*दाधीच अखिल भारतवर्षीय महिला प्रकोष्ठ ने मनाया फाग उत्सव – Chittorgarh News*

दाधीच अखिल भारतवर्षीय महिला प्रकोष्ठ ने मनाया फाग उत्सव

*जौहर मेले में पधारने के लिए मेवाड़ राज परिवार को दिया निमंत्रण – Chittorgarh News*

जौहर मेले में पधारने के लिए मेवाड़ राज परिवार को दिया निमंत्रण

*समन्वय स्थापित कर कार्य करने के लिए निर्देश – Chittorgarh News*

समन्वय स्थापित कर कार्य करने के लिए निर्देश

*राजनीतिक दलों के साथ होम वोटिंग के संबंध में हुई चर्चा – Chittorgarh News*

https://chittorgarhnews.in/archives/8772..

 

*जोशी और आक्या के बीच हुई सुलह, भाजपा में फिर से आई जान – Chittorgarh News*

जोशी और आक्या के बीच हुई सुलह, भाजपा में फिर से आई जान

*श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में 10 बेड के वृद्धजन वार्ड “रामाश्रय” का उद्घाटन – Chittorgarh News*

श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में 10 बेड के वृद्धजन वार्ड “रामाश्रय” का उद्घाटन

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की चुनाव तैयारियों की समीक्षा – Chittorgarh News*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की चुनाव तैयारियों की समीक्षा 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *