Superintendent of Police appealed to maintain peace regarding the incident in Pahuna.

18 accused arrested.
Police did route march with BSF.
चित्तौड़गढ़। मंगलवार को राशमी थाना क्षेत्र के पहुंना में फ़ाग महोत्सव पर निकले बेवाण (जुलूस) के दौरान दो समुदायों के बीच उपजे विवाद व पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाकर गश्त व निगरानी रखी जा रही है। पहुंंना में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने बीएसएफ के साथ रूट मार्च निकाला।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि में राशमी थाने के पहुना कस्बे में फागोत्सव पर जुलूस निकाले जाने के मौके पर दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न होने व पत्थरबाजी होने से जुलूस के साथ उपस्थित पुलिस चौकी पहुंना के जाब्ते द्वारा स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन दोनों समुदाय के व्यक्ति आपस में भीड़ गये। जिसकी सूचना थाना राशमी पर प्राप्त होने पर थानाधिकारी राशमी व वृताधिकारी गंगरार मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंच समझाईश की गई। समझाईश के दौरान भी उग्र हो रहे 18 उपद्रवीयों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उक्त घटना की सूचना पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, उपखण्ड अधिकारी कपासन, वृताधिकारी कपासन सहित प्रशासनिक व पुलिस अधीकारियों द्वारा भी मौके पर पहुंच दोनों समुदाय के मौतबिर लोगो से समझाईश की गई। कस्बे में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एएसपी परबत सिंह, एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह सहित पुलिस व बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने रूट मार्च किया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाकर गश्त व निगरानी रखी जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*जौहर मेले में पधारने के लिए मेवाड़ राज परिवार को दिया निमंत्रण – Chittorgarh News*
जौहर मेले में पधारने के लिए मेवाड़ राज परिवार को दिया निमंत्रण
*समन्वय स्थापित कर कार्य करने के लिए निर्देश – Chittorgarh News*
*जोशी और आक्या के बीच हुई सुलह, भाजपा में फिर से आई जान – Chittorgarh News*
*श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में 10 बेड के वृद्धजन वार्ड “रामाश्रय” का उद्घाटन – Chittorgarh News*
श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में 10 बेड के वृद्धजन वार्ड “रामाश्रय” का उद्घाटन
*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की चुनाव तैयारियों की समीक्षा – Chittorgarh News*
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की चुनाव तैयारियों की समीक्षा
*भामाशाह पैनारोमा की घोषणा पर समग्र जैन समाज ने जताया मुख्यमंत्री व सांसद जोशी का आभार – Chittorgarh News*
भामाशाह पैनारोमा की घोषणा पर समग्र जैन समाज ने जताया मुख्यमंत्री व सांसद जोशी का आभार
*कपासन में निकला सीमा सुरक्षा बल व पुलिस का संयुक्त रूट मार्च – Chittorgarh News*
कपासन में निकला सीमा सुरक्षा बल व पुलिस का संयुक्त रूट मार्च
*बाइक पर 20 किलो डोडा चूरा ले जाते दो गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






