Police and BSF personnel conducted flag march in the district regarding Lok Sabha elections.

चित्तौड़गढ़। आगामी लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने जिले के राशमी, पहुना, चंदेरिया व घोसुण्डा कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला चित्तौड़गढ़ को आवंटित सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी के साथ पुलिस ने सोमवार को जिले के राशमी, पहुना, चंदेरिया व घोसुण्डा कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व आमजन के मन में कानून व्यवस्था का एहसास करने के लिए एरिया डोमिनेंस के तहत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने कस्बों के प्रमुख बाजार एवं वनरेबल व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रूट मार्च किया।
चंदेरिया व घोसुण्डा कस्बों में निकले फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ सचिन शर्मा ने किया जिनके साथ थानाधिकारी चंदेरिया धर्मराज व अर्ध सैनिक बल के निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस व बल के करीब 70 अधिकारी जवान उपस्थित थे। वहीं राशमी व पहुना कस्बे में निकले फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी गंगरार श्रवण दास ने किया, जिनके साथ थानाधिकारी राशमी श्यामराज पुलिस निरीक्षक सहित पुलिस व अर्ध सैनिक बल के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें…
*सांवलिया जी में वॉटर लेजर-शो का लोकार्पण – Chittorgarh News*
*तस्करों को डोडा चूरा उपलब्ध करवाने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार – Chittorgarh News*
तस्करों को डोडा चूरा उपलब्ध करवाने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार
*2.19 क्विंटल अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त, एक गिरफ्तार, एक नामजद – Chittorgarh News*
*पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी – Chittorgarh News*
पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाबी रंग से रोशन हुआ दुर्ग – Chittorgarh News*








