PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 17 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

17 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 

SHARE:

Police station Kotwali Chittorgarh’s action against illegal drugs,

17 kg 500 grams illegal opium doda powder seized, one accused arrested     

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने भीलवाड़ा रोड पर ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने एक व्यक्ति से 17 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी परबत सिंह व डीएसपी चितौड़गढ़ कर्ण सिंह के निर्देशन में शनिवार को थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ संजीव स्वामी पु.नि. मय जाप्ता हैड कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल राजेश, धर्मेंद्र सिंह व मुकेश द्वारा शहर में अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान जिला कारागृह चितौड़गढ़ के पास ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने भीलवाड़ा रोड़ चितौड़गढ़ पर एक युवक पुलिस के जाब्ते को बावर्दी देखकर भागने लगा, जिसको डिटेन कर उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने से नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके पास एक प्लास्टिक के कट्टे में 17 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी जोधपुर जिले के पंवारो की ढाणी बिसलपुर रोड़ रुड़कली पुलिस थाना डांगियावास निवासी 24 वर्षीय विक्रम पुत्र घेवर राम बिश्नोई को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जाकर आरोपी से अवैध अफीम डोडा चूरा के संबंध में पूछताछ जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें….

*2.19 क्विंटल अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त, एक गिरफ्तार, एक नामजद – Chittorgarh News*

2.19 क्विंटल अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त, एक गिरफ्तार, एक नामजद

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाबी रंग से रोशन हुआ दुर्ग – Chittorgarh News*

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाबी रंग से रोशन हुआ दुर्ग

*अपनी योग्यता व कौशल के दम पर महिलाएं रच रही सफलता का इतिहास, महिला दिवस विशेष – Chittorgarh News*

अपनी योग्यता व कौशल के दम पर महिलाएं रच रही सफलता का इतिहास

*एक पहल पुरुषों की तरफ से क्यों नहीं की जाती? – Chittorgarh News*

एक पहल पुरुषों की तरफ से क्यों नहीं की जाती?

*सांवलिया जी में वॉटर लेजर-शो का लोकार्पण – Chittorgarh News*

सांवलिया जी में वॉटर लेजर-शो का लोकार्पण

 

*25 हजार रुपये का ईनामी मादक पदार्थ तस्करी में वांछित बदमाश गिरफ्तार – Chittorgarh News*

25 हजार रुपये का ईनामी मादक पदार्थ तस्करी में वांछित बदमाश गिरफ्तार

*2 किलोग्राम अवैध अफीम सहित स्कूटी जब्त, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*

2 किलोग्राम अवैध अफीम सहित स्कूटी जब्त, एक गिरफ्तार

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *