PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 56 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ एक गिरफ्तार, कार जब्त - Chittorgarh News

56 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ एक गिरफ्तार, कार जब्त

SHARE:

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बॉर्डर स्थित जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक आई 10 कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 56 किलो 300 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया हैं।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन व रामसुमेर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा के सुपर विजन में गुरुवार को थाना कोतवाली निम्बाहैडा गोकुल लाल डांगी उ.नि. मय जाप्ता हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि रतनसिंह, रामकेश, अमित, विजय व सरियाराम द्वारा नीमच- चितौड़गढ़ हाईवे रोड जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंन्दी के दौरान एक हुंडई आई10 कार को रुकवा कर तलाशी ली तो कार में 02 प्लास्टिक के कट्टों में 56 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा भरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के भाटखेड़ी नाका, मनासा थाना मनासा निवासी 23 वर्षीय राहुल धनगर पुत्र सुरजमल धनगर को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

*मंडी के मुनीम से हुई लूट में 8 लाख से अधिक रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद – Chittorgarh News*

मंडी के मुनीम से हुई लूट में 8 लाख से अधिक रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद

*पुलिस अधीक्षक ने किया डूंगला थाने का आकस्मिक निरीक्षण – Chittorgarh News*

पुलिस अधीक्षक ने किया डूंगला थाने का आकस्मिकनिरीक्षण

*146 टीमों में 677 पुलिसकर्मी, विशेष अभियान में 477 अपराधियों को पकड़ा – Chittorgarh News*

146 टीमों में 677 पुलिसकर्मी, विशेष अभियान में 477 अपराधियों को पकड़ा

*जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने डूंगला में की जनसुनवाई – Chittorgarh News*

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने डूंगला में की जनसुनवाई

 

 

 

 

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *