जोशी ने संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में रेलवे विकास कार्यों के लिए राशि आवंटित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ लोकसभा सांसद सीपी जोशी ने अंतरिम बजट में राजस्थान एवं लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, बजट में रेल विकास कार्यों से मिली राशि से चल रहे कार्यों में तेजी आएगी व शीघ्र पूर्ण होने पर इनका लाभ आमजन को मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बजट में नीमच-रतलाम 133 किमी दोहरीकरण के लिये 400 करोड़, मावली-मारवाड़ लाईन रेलपथ के लिये 75 करोड़, मावली बड़ीसादड़ी, अजमेर चित्तौड़गढ़ उदयपुर नवीन रेल पथजोड़ के लिये 50 करोड़, उदयपुर हिम्मतनगर विद्युतीकरण के लिए 31.32 करोड़, अजमेर बेराच मावली उदयपुर विद्युतीकरण के लिये 40.11 करोड, रतलाम नीमच चन्देरिया कोटा विद्युतीकरण के लिये 4.29 करोड़, चित्तौडगढ-नीमच 55.73 किमी दोहरीकरण के लिये 2 करोड़, मावली बड़ीसादड़ी व मावली नाथद्वारा विद्युतीकरण, रेलवे उपरी ब्रिज निर्माण चन्देरिया में एल.सी. 86 पर 5 करोड, रेलवे निचला ब्रिज निर्माण निम्बाहेड़ा में एल.सी. 103 पर 2 करोड, चन्देरिया -नीमच रेलपथ नवीनीकरण के लिए 1 करोड, चन्देरिया-रतलाम खण्ड के लिए 11 करोड, कोटा चित्तौड़गढ़ खण्ड के लिए 42.47 लाख, खेरादा एवं कानोड़ को हॉल्ट स्टेशन से क्रासिंग स्टेशन में परिवर्तन, चित्तौड़गढ़ बाईपास निर्माण सर्वे 17.03 लाख, अजमेर चित्तौड़गढ़ दोहरीकरण 186 किमी अंतिम स्थान सर्वेक्षण के लिये 90.40 लाख, कपासन निम्बाहेडा वाया सांवलियाजी अंतिम स्थान सर्वेक्षण 46.41 लाख, अंतिम स्थान सर्वेक्षण – मन्दसौर, प्रतापगढ़, घाटोल, बांसवाड़ा 120 किमी के लिये लागत राशि 3 करोड़ में से 1.75 करोड, देवगढ़ से बर नई रेल लाईन अतिंम स्थान सर्वेक्षण 85 किमी के लिये 42.50 लाख रूपये दिए है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews
*फसल बीमा पॉलिसीयों का वितरण – Chittorgarh News*
*डोडा चूरा के साथ दो गिरफ़्तार, 19 किलो डोडा चूरा जब्त – Chittorgarh News*
*साथिन की बैठक का हुआ आयोजन – Chittorgarh News*
*अल्पसंख्यक व्यावसायिक ऋण हेतु आवेदन प्रारम्भ – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






