चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने जवान उम्र के दो लड़कों के कब्जे से 19 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिहार निवासी दोनों आरोपी डोडाचूरा को दो कट्टो में भरकर लेकर खड़े थे।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के तहत थानाधिकारी सदर चितौडगढ़ भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में आजाद पटेल मय जाब्ता हैड कांस्टेबल जगदीशचन्द्र, कांस्टेबल हेमव्रतसिंह, बलवन्तसिंह व मनोहर सिंह द्वारा लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के दौरान ओछडी पुलिया के पास दो जवान उम्र के लड़के पिले रंग के प्लास्टिक कट्टे लेकर खड़े नजर आये। जो पुलिस को देखकर कट्टे लेकर भागने लगे, जिस पर पुलिस जाब्ता ने दोनों लड़कों को घेरा देकर पकड़ा जिनके कब्जे में दो प्लास्टिक कट्टों में कुल 19 किलोग्राम पिसा हुआ अवैध अफीम डोडाचुरा पाया जाने से डोडाचुरा को जब्त कर आरोपी बिहार के गांव हरभंगा थाना लोकही जिला मधुबनी निवासी 25 वर्षीय नन्देश्वर कुमार पुत्र रामेश्वर यादव व लोखागांव थाना लोखा जिला मधुबनी हाल सेक्टर 45 बुडेल हाउस नम्बर 840 चण्डीगढ निवासी 24 वर्षीय संन्तोष कुमार पुत्र रामबहादुर यादव को गिरफ़्तार किया गया है। जिनसे अवैध डोडाचुरा खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल मनोहरसिंह की विशेष भूमिका रही है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews
*हर वर्ष की तरह मोदी सरकार का अंतरिम बजट केवल शब्दों का मायाजाल: चौधरी – Chittorgarh News*
हर वर्ष की तरह मोदी सरकार का अंतरिम बजट केवल शब्दों का मायाजाल: चौधरी
*दुर्घटना में मृतक के वारीस के पक्ष में 11 लाख का अवार्ड – Chittorgarh News*
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews
*अंतरिम बजट निराशाजनक,सिर्फ चुनावी लॉलीपॉप: जाड़ावत – Chittorgarh News*
*जनविश्वास के साथ विकास को समर्पित बजट: सेठिया – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






