चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणए जयपुर द्वारा दिए गए बालगृहों का निरीक्षण करने के आदेशों की पालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निदर्ेशानुसार प्राधिकरण सचिव भानु कुमार द्वारा राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया गया।

*गुलाब का फूल देकर किया वाहन चालकों को यातायात नियमों के लिए जागरूक – Chittorgarh News*
गुलाब का फूल देकर किया वाहन चालकों को यातायात नियमों के लिए जागरूक
निरीक्षण के दौरान विधि से संघर्षरत दो बालक, शिशुगृह में 2 बालिका एवं 1 बालिका उपस्थित पाये गयेे। बालकों से वहां की व्यवस्थाओं एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। खाना, साफ-सफाई, पीने के लिए स्वच्छ पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के उच्च कोटि के मानदण्ड अपनाये जाने के लिए वहां के अधिकारियों को निदर्ेशित कर बच्चों को अच्छे साहित्य की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया।अधीक्षक चन्द्र प्रकाश जीनगर ने बताया कि बच्चों को प्रतिदिन योगा, मेडिटेशन व अपराध को छोड़कर अच्छे आचरण अपनाने की शिक्षा प्रदान की जाती है। काउन्सलर सन्तोष टेलर ने बताया कि प्रतिदिन बच्चों से काउन्सलिंग की जाती है। सचिव भानु कुमार द्वारा विधि से संघषर्रत बालको की जमानत आवेदन लगवाने हेतु भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड की प्रिसींपल मजिस्ट्रेट रजनी कुमावत, बाल कल्याण समिति अध्यक्षा प्रियंका पालीवाल, अधीक्षक चन्द्र प्रकाश जीनगर आदि उपस्थित थे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






