चित्तौड़गढ़। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक एवं बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद पूज्य तन सिंह जी का जन्म शताब्दी समारोह आगामी 28 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में मनाया जाएगा। जिसमे समाज की आधिकारिक भागीदारी के लिए जिले से एक विशेष ट्रेन बुक कराई गई है। ट्रेन टिकट बुकिंग तथा समाज की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों ने जिले के विभिन्न गांव में जनसंपर्क कर समारोह का निमंत्रण दिया। भवानी सिंह,लोकेंद्र सिंह, नरपत सिंह भाटी, विक्रम सिंह झालरा, चंद्रवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, किरण सिंह, नरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, गंगा सिंह, कान सिंह, जुगनू सिंह, नरेंद्र सिंह, सूर्य करण सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह, शक्ति सिंह, एस पी सिंह, उदय सिंह, मंगल सिंह, टीकमपाल सिंह, अचल सिंह भाटी, जयपाल सिंह, कैलाश कंवर, डिंपल कंवर, निर्मला कंवर, मीना कंवर ने शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जन शताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का सामाजिक बंधुओ से आग्रह किया।

दिलीप सिंह ने बताया कि टिकट बुकिंग को अंतिम रूप देने तथा जन शताब्दी समारोह समारोह की तैयारी की समीक्षा के लिए राजपूत समाज के सभी संगठनों की एक आवश्यक आज प्रातः 11 बजे महाराणा भोपाल छात्रावास में रखी गई है जिसमें सभी संगठनों के पदाधिकारी को सम्मिलित होने का आग्रह किया।
*विधायक आक्या की जीत पर निकाली पैदल यात्रा – Chittorgarh News*
*रैनबसेरे में साफ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था का अभाव – Chittorgarh News*
*डेयरी ने इस वर्ष नवाचार के रूप में वाईट बटर व लाॅ फेट पनीर से की शुरूआत – Chittorgarh News*
डेयरी ने इस वर्ष नवाचार के रूप में वाईट बटर व लाॅ फेट पनीर से की शुरूआत
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






