चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ओमी पुरोहित द्वारा दिये गये निदर्ेशों की पालना में रात्रि के समय प्राधिकरण सचिव भानु कुमार द्वारा जिला मुख्यालय पर नगर परिषद द्वारा संचालित रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई एवं बिस्तर व्यवस्था ठीक पाई गई।
रोड़वेज बस स्टेंड तथा चंदेरिया स्थित रैन बसरें में व्यक्ति रात्रि विश्राम करते पाये गये। सभी रैन बसेरों पर नगर परिषद द्वारा केयर टेकर, पीने का साफ पानी, अलाव हेतु कोयले एवं बिजली की व्यवस्था की गई हैै। रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित रैनबसेरें में साफ सफाई की व्यवस्था नही थी। उपस्थित केयर टेकर ने बताया कि साफ सफाई वाला नही आता है तथा पिछले दो तीन दिन से अलाव की व्यवस्था नही थी। चंदेरिया स्थित रैन बसेरें में बिजली व प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं थी। उपस्थित केयर टेकर को प्रकाश की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु निदर्ेशित किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान किसी भी रैन बसेरे मे उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। रोड़वेज बस स्टेंड पर अस्थाई रूप से संचालित रैन बसेरे मे महिला एवं पुरूषों के लिए केवल ओट बनाकर पृथक व्यवस्था की गई है। वही संचालित रैन बसेरों की लोकेशन बाबत् मात्र एक-एक बैनर रैन बसेरे के बाहर लगाये गये है। आयुक्त नगर परिषद को रै

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






