PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

  • एक बंदूक व मोटर साईकिल जब्त

चित्तौड़गढ़।। कस्बा निम्बाहेड़ा के ईशाकाबाद में चार दिन पूर्व एक युवक पर बंदूक से फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में वारदात में प्रयुक्त एक टोपीदार बंदूक व मोटर साईकिल को जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि 23 दिसम्बर को ईशाकाबाद निम्बाहेडा निवासी वसीम खां पुत्र चान्द खां पर एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए तीन व्यक्तियों नई आबादी साकरिया निवासी मुजमिल पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ मुंशी खां, बड़ा कसाई मौहल्ला निम्बाहेडा निवासी अफजल उर्फ भैया पुत्र अकरम खां व रज्जा कॉलोनी निम्बाहेड़ा निवासी आसू पुत्र अकरम खां ने वसीम के घर के पास ईशाकाबाद आते ही उनमे से एक मुजमिल उर्फ भैया ने टोपीदार बन्दूक से जान से मारने की नियत से फायर कर भाग गये। जिससे वसीम की पीठ व कन्धे, भूजा पर छर्रे लगे। कोतवाली निम्बाहेडा पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसधांन एएसआई नवलराम के जिम्मे किया गया। घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा द्वारा एएसआई नवलराम, कांस्टेबल रतनसिंह, ज्ञानप्रकाश व रामचन्द्र द्वारा उक्त घटना मे शामिल दो संदिग्ध व्यक्तियो 22 वर्षीय मुजम्मिल उर्फ भैया पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ मुंशी खां व 28 वर्षीय अफजल खान उर्फ भैया पुत्र अकरम खां को डिटेन किया गया, जिनको पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
दोनोे आरोपियों को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की सुचना पर वारदात मे प्रयुक्त अवैध बन्दूक टोपीदार व प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल को जब्त किये गये। आरोपियों से मामले मे गहनता से पुछताछ कर अवैध बन्दूक टोपीदार की खरीद फरोख्त के बारे में जांच की जा रही है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *