PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अभा सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन आयुक्त से छह सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग - Chittorgarh News

अभा सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन आयुक्त से छह सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

SHARE:

चित्तौड़गढ़। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष जीवन कोदली ने बताया कि आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में 6 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई जिसमें दीपावली 2023 का बोनस दिलाने, 2012-13 की भर्ती के कर्मचारियों को 09 वर्ष का परिलाभ दिलाने, डीपीसी के अलावा बने जमादारों को उनके मूल पद पर लगाने, मौसम के अनुसार सफाई कर्मचारियों को वर्दी दिलाने व सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 को अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की गई। संघ की मांग पर आयुक्त द्वारा शीघ्र पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष दिलीप बेनीवाल, संभागीय महामंत्री संजय लोठ, नगर अध्यक्ष संतोष टांक, प्रकाश बोर्डे, मुकेश घावरी, कोषाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला महामंत्री सागर लोठ, विजय चनाल बाबू कल्याणा, शंकर पंवार आदि उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *