142 सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन कल

SHARE:

चित्तौड़गढ़। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के लोकतंत्र पर प्रहार करते हुए संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया। जिसका उदाहरण इतिहास में नहीं मिलता है, निर्लजता पूर्वक किया गया यह कृत्य लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या है देश की संसद को लोकतंत्र की कब्रगाह में तब्दील की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार 142 सांसदों के निलंबन को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 22 दिसंबर को प्रातः 11.15 बजे कलेक्ट्री चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किया जा रहा प्रहार तथा सांसदों के निलंबन के विरोध में धरना प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरुलाल चौधरी के नेतृत्व में किया जाएगा,
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी, शंकर लाल बैरवा, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी-सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर निकाय के चेयरमैन, जिला कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायत राज के जनप्रतिनिधि,नगर निकाय के जनप्रतिनिधि,अग्रिम संगठन, प्रकोष्ट एवं विभागों के पदाधिकारी एवं जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर विरोध प्रदर्शन भाग लेने का आव्हान किया हैं।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें