PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मुख्य सचिव ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की - Chittorgarh News

मुख्य सचिव ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की

SHARE:

वीसी के माध्यम से शामिल हुए अधिकारी

चित्तौड़गढ़। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

उन्होंने समस्त जिला कलक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि पोर्टल की मॉनिटरिंग स्वयं करें तथा दिए गए लक्ष्य को निर्धारित करते हुए सभी योजनाओं में पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
उन्होंने वीसी में संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम सभाओं का आयोजन करने, सभी योजनाओं में वंचित पात्र लोगों का पंजीयन करने, संकल्प पत्र भरने, क्विज में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संकल्प यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप वंचित पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीसी के माध्यम से जिला अधिकारियों से बात करते हुए पोर्टल अपडेशन में आ रही तकनीकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली तथा उसके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को दिशा निर्देश प्रदान किये।

डीओआईटी के वीसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, एसीईओ राकेश पुरोहित, आयुक्त रविंद्र सिंह यादव, डीएसओ सुनील कुमार, सीएमएचओ रामकेश गुर्जर, जिला सूचना व विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग उपनिदेशक प्रवीण जैन सहित जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *