- चोरी गया माल प्याज, लहसुन व पिकअप बरामद
चित्तौड़गढ़। नीमच मंडी में सोयाबीन बेच कर पिकअप में प्याज व लहसुन भर कर लौट रहे व्यक्ति को फाइनेंस कर्मी बता कर जान से मारने की धमकी दे पिकअप ले जाने के मामले में निकुम्भ थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किया गया माल पिकअप, प्याज व लहसुन बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यत ने बताया कि 14 दिसम्बर को उदयपुर जिले के रून्डेडा वल्लभनगर निवासी पुनमचन्द पुत्र सुरजमल प्रजापत अपने वाहन बोलेरो पिकअप में किसान दुदाराम डांगी की सोयाबीन नीमच मण्डी में खाली कर वहीं से प्याज व लहसुन की गाडी भरकर आ रहै थे। भैरूघाटी केे रोड पर मोटरसाईकिल पर आये तीन अज्ञात लोगों ने पिकअप को रोककर अपने आप को फाइनेंस कंपनी के कर्मी बता कर उनकी किश्त बाकी होने की बात कह जान से मारने की धमकी देकर चाबी लेकर प्याज लहसुन से भरी पिकअप को लेकर चले गए। निकुम्भ थाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों व माल की तलाश शुरू की गई।
घटना का गंभीरता के मद्देनजर एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी बड़ीसादड़ी कृष्णा सामरिया के निर्देशन में पुलिस थाना निकुम्भ की विशेष टीम का गठन व मुखबिरों को सक्रिय कर प्रार्थी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर अज्ञात आरोपियों को नामजद कर आरोपी बिलड़ी थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ निवासी कमलेश पुत्र मोहनलाल जाट को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण का माल पिकअप बोलेरो व लहसुन, प्याज बरामद किये गये तथा शेष आरोपियों करथाना थाना निम्बाहेड़ा कोतवाली निवासी कुन्दन पुत्र भैरूलाल धाकड़ व पवन पुत्र भवरसिंह राजपुत को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किये गये। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
कार्यावाही में शामिल पुलिस टीम:-
थानाधिकारी निकुम्भ रविन्द्र सेन, कांस्टेबल सुनिल, विकास, विजेश, नरेन्द्र, प्रकाश चन्द्र, खेमाराम, अरविन्द, प्रमोद एवं साइबर सेल के हैड कांस्टेबल राजकुमार व कांस्टेबल प्रवीण कुमार।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






