PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पालना गृह में फिर गूंजी किलकारी, 7 दिन बाद शिशु को बाल कल्याण समिति को सौंपा - Chittorgarh News

पालना गृह में फिर गूंजी किलकारी, 7 दिन बाद शिशु को बाल कल्याण समिति को सौंपा

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिला चिकित्सालय स्थित महिला एंव बाल चिकित्सालय में एक बार फिर कलयुगी मां ने अपने लाल को बिलखता छोड़ दिया, लेकिन पालना गृह में गूंजी किलकारियों से उसे चिकित्सकीय देखभाल में ले लिया गया। डॉ. जयसिंह मीणा ने बताया कि 7 नवंबर को शाम को लगभग 5ः15 पर पालना गृह की घंटी बजी। मौके पर लेबर रूम इंचार्ज नर्स फरजाना बानू मौजूद थी। जिसने जाकर पालना गृह को चेक किया तो नवजात बालक कपड़ों में लिपटा हुआ बिलख रहा था। उसे तुरंत एनआईसीयू में भर्ती करवाया गया। नर्स ने तुरंत बाल कल्याण समिति और सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि जब बच्चा मिला तब वह पूरी तरह स्वस्थ था। उसे मदर मिल्क बैंक से दूध लाकर पिलाया गया। उसका वजन 2 किलो 980 ग्राम था। डॉ. मीणा ने बताया उसे हल्का पीलिया भी हुआ था, जिसके कारण बालक को गहन चिकित्सा
ईकाई में रखा गया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। इस कारण मंगलवार को उसे बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रियंका
पालीवाल और सदस्य सीमा भारती को सौंप दिया गया। सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल ने बताया कि बच्चों का
नाम रखा। वह हमें कातिर्क महीने में मिला, इसलिए उसका नाम यही रखा है। अब नवजात को शिशु गृह में रखा जाएगा। उसका सुरक्षित परित्याग करने के कारण माता-पिता पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। बच्चों को 6 महीने बाद लीगल फ्री करने की कार्यवाही शुरू कर देंगे।

 

राजस्थान में अपनी पसंदीदा व मजबूत सरकार को चुनने के लिए व चित्तौड़गढ़ की पांचो विधानसभा में अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग पोल में भाग ले और जागरूक नागरिक बने।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी  चहेती पार्टी व अपने प्रत्याशी को वोट देकर देखें एग्जिट पोल…

Voting Poll

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *