PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दीपावली पर सतरंगी रोशनी से जगमगाया शहर, लक्ष्मी मन्दिर में उमड़े श्रद्धालु, गौवंश की हुई पूजा - Chittorgarh News

दीपावली पर सतरंगी रोशनी से जगमगाया शहर, लक्ष्मी मन्दिर में उमड़े श्रद्धालु, गौवंश की हुई पूजा

SHARE:

दीपावली पर सतरंगी रोशनी से जगमगाया शहर, लक्ष्मी मन्दिर में उमड़े श्रद्धालु, गौवंश की हुई पूजा


चित्तौड़गढ़। जिले एवं शहर में भव्य एंव सतरंगी जगमगाती रोशनी के बीच छः दिवसीय दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। धनत्रयोदशी से मनाये जाने वाले इस पर्व के प्रमुख दिन कार्तिक कृष्णा चतुर्दशी को पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था। विद्युत रोशनी के अलावा हर घर में पारम्परिक रूप से दीप ज्योति प्रकाश पर्व को द्विगुणित कर रही थी। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की आराधना के लिये घर-घर में शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई।  दुर्ग स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा, जहां संध्या वेला से लेकर मध्य रात्रि तक भक्तों की कतारे लगी रही। वहीं रात्रि में बाजार में शहरवासियों की भीड़़ उमड़ी, जिसके फलस्वरूप शहर में किसी भव्य मेले का नजारा देखने को मिला।

https://youtu.be/ibgCk-rRSVQ?si=gY4rB-OphHoBLitu

 

दीपावली की सध्ंया वेला से देर रात्रि तक गली मोहल्लों में लोगो द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। शहर के प्रमुख मार्गो, चौराहों, गंभीरी नदी पर की गई सतरंग रोशनी लोगो के लिये आकर्षण का
केंद्र रही। गोलप्याउ व सुभाष चौक पर स्थापित सैल्फी पोइंट के प्रति शहर वासियों का खास लगाव देखने को मिला,
जहां सैकड़ों लोगों ने सैल्फी लेने के साथ ही गोल प्याउ पर किसी मेले के अनुरूप माहौल में लोगों को एक-दूसरे को दीपावली की रामा श्यामा करते देखा गया।

शहर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सुरेश झंवर, अनिल
ईनाणी, राजस्थान धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सभापति संदीप शर्मा, भाजपा प्रत्याशी नरपत
सिंह राजवी सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नगर वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।


गोवर्धन पूजा कर भड़काये बैल
जिले सहित शहर में मंगलवार को पारम्परिक रूप से गोवर्धन पूजा पर्व मनाया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा गोबर से बने गोवर्धन
की कृति की पूजा अर्चना की गई, वहीं गौशालाओं में भी गायों की पूजा अर्चना कर लापसी, चावल खिलायें गये।
गावेधर्न पूजा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन को सबसे बड़ा धन मानते हुए पशुओं का विशेष श्रृंगार कर संध्या वेला में किसानों ने खेखरा पवर् के रूप में बेलों की पूजा कर कृषि क्षेत्र में प्रगति व उन्नति की कामना के साथ ही बेलों को पारम्परिक रूप से भड़काने के लिये आतिशबाजी भी की गई।


मन्दिरों में अन्नकूट की धूम शुरू
गोवधर्न पूजा पर कई मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव भी मनाये गये जिसके तहत शास्त्रीनगर स्थित चारभूजा मंदिर,
प्रतापनगर स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर, छबिला हनुमानजी, बिचला गेला हनुमानजी, गठिला हनुमानजी सहित शहर के अन्य मंदिरों
में भी छप्पन भोग की झांकी और महाप्रसादी में हजारों लोगो ने भाग लिया। अन्नकूट का यह क्रम कातिर्क पूणिर्मा तक जारी रहेगा। आज यम और यमुना भाई बहन की पारम्परिक कथा के अनुरूप भाई दूज का पवर् मनाया जाएगा, जिसमें बहनों द्वारा भाई के दीघार्यु, सुखी व समृद्ध होने की कामना करेंगे।

राजस्थान में अपनी पसंदीदा व मजबूत सरकार को चुनने के लिए व चित्तौड़गढ़ की पांचो विधानसभा में अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग पोल में भाग ले और जागरूक नागरिक बने।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी  चहेती पार्टी व अपने प्रत्याशी को वोट देकर देखें एग्जिट पोल…

Voting Poll

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *