PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK लोकतंत्र के सतरंगी सप्ताह का शुभारंभ गुरुवार से - Chittorgarh News

लोकतंत्र के सतरंगी सप्ताह का शुभारंभ गुरुवार से   

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रचार प्रसार हेतु निर्वाचन तिथि से 7 दिन पूर्व सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्वीप प्रभारी अधिकारी सीईओ धायगुड़े स्नेहल नाना ने बताया कि लोकतंत्र के इस सतरंगी सप्ताह के जिला स्तरीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ गुरुवार को विजयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 9:30 बजे होगा । इसका स्लोगन ‘ हम भी नाचेंगे- गाएंगे, वोट डालकर आएंगे’ है। कार्यक्रम की कलर थीम बैंगनी रंग रहेगी। दिनभर लोक नृत्य के माध्यम से मतदाता जागरूकता की गतिविधियां जारी रहेगी । इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में विजयपुर के निकटवर्ती स्थानीय समस्त राजकीय कार्मिकों को विद्यालय में उपस्थिति देने हेतु निर्देशित किया है ।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *