PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक - Chittorgarh News

वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

SHARE:

  • एक लाख से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड

चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव 2023 के अंर्तगत जिलेभर मे स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जनजागृति पैदा करने ओर अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से वोटर हेल्प लाइन एप्प (वी एच ए) डाउनलोड किए जा रहे है ।

जिला स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने बताया कि जिले में मनरेगा में प्रगतिरत 540 कार्यस्थलों पर कार्यरत 8042 श्रमिको द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड किया गया। अब तक जिले में एक लाख बीस हजार लोगों ने इस एप्प के माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम, मतदान केंद्र की संख्या आदि का अवलोकन किया । शुक्रवार रात्रि तक 2 लाख लोगों के इस एप्प को डाउनलोड कराने में कार्मिक लगे हुए है। इस वोटर हेल्पलाइन एप्प को डाउनलोड कराने में बीएलओ एवं बूथ स्तर के फील्ड अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कृषि कार्मिक, सहकारी समिति, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी, एएनएम, राजीविका के स्वयं सहायता समूह, स्कूल, कॉलेज, अध्यापक, सामाजिक न्याय विभाग आदि को डाउनलोड कराने के निर्देश दिए गए।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *