जयपुर। मीडिया ,सोशल मीडिया और आईटी पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। यह तीनों अंग पार्टी की बहुत बड़ी ताकत है जो खुद की पहचान को पीछे रखते हुए पार्टी को अग्रणी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि उक्त विचार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ ने पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी की संयुक्त संभाग कार्यशाला में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मीडिया से ही पार्टी के कई बड़े-बड़े नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है जिनमें प्रमोद महाजन, निर्मला सीतारमण, श्रीकांत शर्मा सहित कई नाम हैं। राष्ट्रीय संगठन द्वारा मीडिया का काम बड़ी बारीकी से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें हर वक्त सक्रियता रखनी होगी। हमारी भूमिका सिर्फ चुनाव के लिए नहीं राष्ट्र निर्माण के लिए है। हमे भारत को विश्व गुरु बनता देखना है। मीडिया सोशल मीडिया और आईटी का काम प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों को इस समय निरंतर आम जनता को याद दिलाना होगा। चाहे किसानों की कर्ज माफी की वादा खिलाफी हो। चाहे झूठे प्रचार प्रचार कर जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च करना हो, देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाना हो चाहे बहन बेटियों की इज्जत की रक्षा में विफल रही एक तरफ कांग्रेस सरकार की सैकड़ों विफलताएं हैं वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार की हर क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं की सफलता है मतलब मोदी की गारंटी है । कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवासी प्रभारी विष्णु मित्तल ने मीडिया के महत्व को बताते हुए दिल्ली में मीडिया के साथ मधुर संबंधों के अनुभवों को साझा करते हुए मीडिया प्रबंधन की बारिकियों को विस्तार से बताया। कि मीडिया पार्टी का चेहरा प्रस्तुत करता है और पार्टी की रीति नीति को आम जनता तक पहुंचना है जिसमें सोशल मीडिया और आईटी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा के ये त्रिनेत्र पार्टी की छवि का प्रस्तुतीकरण कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम छोर पर बैठे राष्ट्रवासी तक पहुंचाते हुए संगठनात्मक संरचना को मजबूत करते हैं। स्वागत उद्बोधन देते हुए संभाग मीडिया संयोजक चंचल अग्रवाल ने कहा कि मीडिया सोशल मीडिया एवं आईटी पार्टी के व्यक्तित्व का आईना है । कार्यशाला के सत्र का विवरण संभाग मीडिया सहसंयोजक सुधीर जैन ने कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया, और आईटी विभिन्न आयामों से पार्टी के हरावल दस्ते के रूप में अपने विरोधियों से निरंतर मुकाबला करते हुए भाजपा को हर क्षेत्र में अग्रणी रखने का कार्य करते हैं।
इससे पूर्व अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाल का शुभारंभ किया। कार्यशाला में जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक सहित मीडिया आईटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







