चंद्रभान को संतो का मिला आशीर्वाद, चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

SHARE:

Ilyas
  • चंद्रभान अपनी जुबान पर अडिग 2 को भरेंगे नामांकन, 
  • शीर्ष नेतृत्व पर अब भी है भरोसा टिकट बदलेगा
  • नामांकन के दिन 40 से 50 हज़ार भीड़ जुटने का रखा है लक्ष्य

चित्तौड़गढ़। राजवी साहब बड़े नेता है वे राज्य में कही से भी चुनाव लड़ सकते है, वे लोकसभा, राज्यसभा सांसद के चुनाव भी लड़ सकते है, शीर्ष नेतृत्व चित्तौड़गढ़ के जनमानस की मन की बात को समझे और टिकट बदले, आमजन की मांग है की विधायक स्थानीय ही हो, शीर्ष नेतृत्व पर मुझे अब भी भरोसा है, चुनाव लड़ने का वायदा कर लिया है 2 फार्म भरूंगा यह बात विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के दौरान मंच से कही। गुरुवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के द्वारा प्रताप नगर स्थित एक निजी होटल में विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कई संतो के द्वारा विधिपूर्वक किया गया। इसके पश्चात एक बड़ी जनसभा का आयोजन हुआ जिसमें मंच पर संतो के साथ कई भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह में लगभग हजारों की संख्या में आमजन व चंद्रभान सिंह आक्या के समर्थक जुट गए। समारोह में बैठने के लिए कुर्सियां भी कम पड़ गई।

प्रारंभ में समारोह का संबोधित करते हुए श्री हजारेश्वर मंदिर के महंत श्री चंद्रभारती महाराज ने कहा कि 10 वर्षों तक चित्तौड़गढ़ विधानसभा में चंद्रभान सिंह आक्या ने जो इतनी मेहनत की है उसका फल उन्हें मिलना चाहिए हम सोच बैठे थे, कि इस बार चंद्रभान सिंह आक्या लगभग 60 हज़ार वोटों से जीत दर्ज करेंगे लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की राय को दरकिनार करते हुए उनका टिकट बदल दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को रावण बताते हुए कहा कि ब्राह्मण व संत महात्मा भी जब चंद्रभान सिंह आक्या के साथ हैं तो इस स्थिति में भी प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा गलत निर्णय लेकर आला का मन को फीडबैक देकर टिकट बदलवाने पर सहमति जाता दी जनता इसका जवाब चुनाव में देगी और चंद्रभान सिंह आक्या विजय हो ऐसा आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा शीर्ष नेतृत्व से टिकट पर फिर से पुनर्विचार करने की मांग की।

समारोह में उपस्थित समर्थक

विजयपुर से आए संत वैष्णव दासजी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रभान सिंह आक्या एक अनुभवी वह अच्छे नेता हैं, विधायक भी रह चुके हैं ऐसी स्थिति में भी उनका टिकट कटना स्वाभाविक तो नहीं है। जो व्यक्ति 36 कौम को साथ लेकर चल रहा हो बिना किसी कारण टिकट काटना कहीं ना कहीं भाजपा की कोई कमी है।

ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम भी चाहते हैं कि चंद्रभान सिंह आक्या को टिकट मिले हैं जनता की भी यही मनोकामना है कि हमारा विधायक लोकल हो वह सबको साथ लेकर चलने वालों हो ब्रह्माकुमारी की यही आशा है और दुआएं हैं कि चंद्रभान सिंह आक्या को टिकट मिले और वह चुनाव में विजयी हो।

निजी होटल में बनाया चुनाव कार्यालय

बड़ी सादड़ी से आए संत सुदर्शनाचार्य महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि हलवे के जैसी जीती जीताई सीट के साथ छेड़छाड़ करना जनता कतई स्वीकार नहीं करेगी, इस सीट से छेड़छाड़ का मतलब मेवाड़ की सभी सीटों पर असर डालना है। वहीं मेवाड़ में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मंच से संबोधित करते सुदर्शनाचार्य महाराज।

सांसद सीपी जोशी ने उपचुनाव में वल्लभनगर में पहले भी अपनी हठधर्मिता के चलते सीट गवाई थी, यह सभी लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि जो आज जन समर्थन टिकट नहीं मिलने पर चंद्रभान सिंह आक्या के लिए खड़ा है, इतनी भीड़ तो सीपी जोशी के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं देखी थी, आला कमान का फिर विनती है कि इस सीट पर फिर से पुनर्विचार किया जाए। मेवाड़ में चंद्रभान सिंह आक्या को और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ को ना छेड़ा जाए नहीं तो जनता इसका जवाब देगी।

मंच पर रहे विधायक के साथ उपस्थित रहे दर्जनों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

समारोह के मंच पर नेता प्रतिपक्ष सुरेश झंवर, चित्तौड़गढ़ सहकारी उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौड़, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, अनिल ईनाणी, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, करनल सिंह राठौड़, दिनेश चतुर्वेदी, रामेश्वर धाकड़, कमलेश खटीक, अशोक जोशी, पार्षद नवरत्न पटवारी, प्रकाश भट्ट, सीपी नामधरानी, भोलाराम प्रजापत, राजन माली सहित बड़ी संख्या में चंद्रभान सिंह के समर्थक व महिलाएं शामिल थी।

संतो ने किया कार्यालय का शुभारंभ

विधि विधान से हुआ कार्यालय का शुभारंभ

गुरुवार को शहर के प्रताप नगर में स्थित एक निजी होटल के बेसमेंट में चंद्रभान सिंह के विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ श्री हजारेश्वर मंदिर के महंत चंद्रभारती महाराज, वैष्णव दासजी महाराज, कालिका माता मंदिर महंत नारायण पूरी महाराज, आचार्य सुदर्शनाचारी महाराज, स्वामी सरस्वतीयति, रामचंद्र महाराज सगेसरा, जगन्नाथ भारती महाराज के द्वारा मंत्रोच्चार कर मौली बंधन खोल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। साथ ही संतो द्वारा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को विजय होने का भी आशीर्वाद दिया गया।

यह भी देखें…..

 

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *