PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महिला दुग्ध उत्पादन समिति का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित - Chittorgarh News

महिला दुग्ध उत्पादन समिति का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी पंचायत समिति के जयसिन्हपुरा में महिला ग्राम विकास दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पारितोषिक वितरण किया गया जिसमे कार्यक्रम में दुग्ध दाताओं को पारितोषिक स्वरूप 210 सदस्यों को स्टील के बर्तन, प्रसव उपहार योजना के अंतर्गत 2 सदस्यों को 3-3 लीटर घी एवं सरस लाडली योजना के अंतर्गत 4 सदस्यो को 11 हजार रुपए की एफडी वितरित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जगपुरा ने उपस्थित दुग्ध उत्पादक समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ द्वारा विभिन्न योजना सरस लाडली, प्रसव उपहार, बीमा योजना, आगजनी, टीकाकरण आदि के बारे में व संघ सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अच्छी नस्ल के पशु पालने के साथ दुग्ध व्यवसाय में ज्यादा ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि दुग्ध व्यवसाय एवं कृषि दोनों साथ-साथ वर्षों से परंपरागत तरीके से करते आ रहे है, आधुनिक युग में हमें पशुपालन में उत्तम नस्ल के पशु पालने एवं कृषि में विभिन्न आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके अपनाकर अधिक लाभ कमाया जा सकता है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष टेकचंद जाट, श्रीलाल अहीर, मुस्तफा अली बोहरा, ब्लॉक उपाध्यक्ष राधेश्याम पीण्ड, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश, गणेश मेघवाल, सरपंच प्रकाश, औंकार, मुन्ना लाल, बाबु लाल, देवकरण चौधरी, भैरु लाल, अब्बास, बाबु, मोहन अहीर, देवीलाल, अन्नु मीणा, मुकेश, राधेश्याम गाडरी, समिति सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *