PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, 671 मरीज हुए लाभान्वित - Chittorgarh News

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न, 671 मरीज हुए लाभान्वित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चेरिटेबल ट्रस्ट एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर बूंदी रोड स्थित छिपा जमात खाने में आयोजित किया गया।

ट्रस्ट वाइस चेयरमैन एडवोकेट इमरान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर क़ाज़ी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी, विनोद यति जी महाराज, ट्रस्ट चेयरमेन रईस गौरी, गुरुद्वारा हेड ग्रंथि सतनाम सिंह जी, चित्तौड़ व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने फीता काट कर शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में सभी प्रकार के रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में ईसीजी, शुगर एवं बीपी की निशुल्क जांचे की गई मोतियाबिंद मरीज़ को निशुल्क चश्मे दिए एवं रोगियों को दवाइयाँ भी निशुल्क दी गई I शिविर में कुल 671 मरीज लाभन्वित हुए। शिविर के अंत में ट्रस्ट द्वारा समस्त मेडिकल टीम का उपरना पहना कर मोमेंटो देकर उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।
इस दौरान ट्रस्ट सरपरस्त हाजी जुल्फिकार मास्टर, सरपरस्त हाजी अब्दुल गनी शैख, सरपरस्त इस्माईल मंसूरी, सलाहकार इब्राहिम मंसूरी, सलाहकार फिरोज़ खान, व्यापार संघ के लोकेश भड़कत्या, सुरेश श्री श्रीमाल,  पार्षद सैय्यद अमानत अली, पार्षद गौस मोहम्मद, पार्षद आरिफ़ अली, पार्षद युसूफ भैय्या, इम्तियाज लोहार, सलीम अशरफी, मुबारिक खान, ट्रस्ट वाइस चेयरमैन एडवोकेट इमरान खान , ट्रस्ट जॉइंट सेक्रेटरी ताहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ़, ट्रस्टी मेंबर्स रफीक नागौरी, गुलाम रसूल खान, जिलानी खान एडवोकेट यास्मीन शैख, एडवोकेट रईस मंसूरी, रेहाना परवीन, जिया उल मुस्तफा, आज़ाद अली, इरशाद शैख, सिद्दिक खान, डॉ. यासीन मंसूरी के अलावा इरशाद छिपा, हाजी रफीक शैख, कौसर नियाज़ी, राजू शालीमार, हुसैन मीर आसिफ पंजाबी, रफीक नीलगर, हैदर शैख उपस्थित थे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *