चित्तौड़गढ़। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आशिके रसूल कमेटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजन रविवार प्रातः को किया जायेगा।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थित सामुदायिक भवन में आशिके रसूल कमेटी के तत्वाधान में सर्व समाज का रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा, रक्तदान शिविर में सर्व समाज के लोग उपस्थित होकर रक्तदान करेंगे। इस दौरान शाहरुख खान, मोईन खान, शाकिर अली, जाहिद हुसैन, तालिब खान, नारू खान, शहजाद खान, रूबी हुसैन सहित व्यवस्थापक व श्री संवरियाजी राजकीय चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ रक्त संकलित करने के लिए उपस्थित रहेंगे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






