- आर्म्स एक्ट के मामले मे मफरुर घोषित था आरोपी
चित्तौड़गढ़। करीब एक वर्ष पूर्व अवैध पिस्टल के साथ पकड़ाए एक आरोपी को पिस्टल सप्लाई करने के आर्म्स एक्ट के मामले में मफरुर घोषित अपराधी जीवराज गुर्जर को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन व थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा के सुपरविजन मे एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के आर्म्स एक्ट में वांछित थाने का मफरुर घोषित अपराधी कल्याणपुरा थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 32 वर्षीय जीवराज पुत्र रामकरण गुर्जर मण्डी चोराया पर खडा है । जो मुम्बई जाने की फिराक में है। एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता हैड कांस्टेबल हरविन्दर सिह, कांस्टेबल रामकेश, विजय सिंह, अमीत, सुमित व हेमन्त द्वारा तत्परता दिखाते हुए बस स्टैंड निम्बाहेडा पहुच मुखबीर के बताए अनुसार वांछित अपराधी जीवराज गुर्जर को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया ।
*4 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा सहित स्कॉर्पियो जब्त, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*
4 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा सहित स्कॉर्पियो जब्त, एक गिरफ्तार
*नवरत्न विहार में गणेशोत्सव मनाएगा धूमधाम से – Chittorgarh News*
*पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ 18 हजार हेलमेट का नि:शुल्क वितरण – Chittorgarh News*
पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ 18 हजार हेलमेट का नि:शुल्क वितरण
*83 विद्यार्थियों सहित ज़िले की 92 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






