PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK डुप्लीकेट चाबी से 5 मिनट में 75 लाख का डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश - Chittorgarh News

डुप्लीकेट चाबी से 5 मिनट में 75 लाख का डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

SHARE:

 

Dumper worth Rs 75 lakh stolen in 5 minutes using duplicate key, inter-state gang busted

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना क्षेत्र के पहुना में नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से चोरी हुए करीब 75 लाख रुपए कीमत के नए डंपर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने 350 से अधिक CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की मध्यरात्रि डंपर को डुप्लीकेट चाबी लगाकर महज पांच मिनट में चोरी किया गया। आरोपियों ने डंपर का GPS भी हैक किया था। मामले में पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल आरोपियों को नामजद किया है।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने राशमी से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। करीब 10 दिनों तक तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

पुलिस के मुताबिक, नियाज खान निवासी गुजरात अपने साथियों के साथ चित्तौड़गढ़, राजसमंद, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से डंपर चोरी करने की वारदातों में शामिल पाया गया है। चोरी किए गए वाहनों को गुजरात के छोटा उदयपुर और आनंद क्षेत्र में बेचने की बात भी सामने आई है।

पुलिस टीम के लगातार पीछा करने के दौरान आरोपी चोरी किए गए डंपर को आनंद गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए, जहां से डंपर बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में राशमी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम के जवान शामिल रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *