PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK इंदिरा बाजार में यातायात पुलिस की सख्ती, अतिक्रमण हटाया और वाहनों के काटे चालान - Chittorgarh News

इंदिरा बाजार में यातायात पुलिस की सख्ती, अतिक्रमण हटाया और वाहनों के काटे चालान

SHARE:

Traffic police crack down on Indira Bazaar, remove encroachments and issue challans to vehicles

चित्तौड़गढ़। शहर के व्यस्ततम इंदिरा बाजार में लगातार लग रहे जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी मोतीराम सारण मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और दुकानों के बाहर लगे ठेलों तथा बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया।

पुलिस ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को सड़क की तय सीमा में ही व्यापार करने की हिदायत दी। वहीं ट्रैवल एजेंसियों के कार्यालयों के बाहर लंबे समय तक खड़ी यात्री बसों के चालान काटे गए। सड़क पर खींची गई सफेद सुरक्षा रेखा के बाहर खड़े वाहनों पर भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी मोतीराम सारण ने स्पष्ट किया कि इंदिरा बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर आगे भी लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा अतिक्रमण या नियम विरुद्ध पार्किंग पाए जाने पर बिना रियायत वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस की कार्रवाई से बाजार में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही। वहीं जाम की समस्या से परेशान राहगीरों और वाहन चालकों ने कार्रवाई का स्वागत किया।

 

चित्तौड़गढ़ के इंदिरा बाजार में यातायात पुलिस ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की। थाना प्रभारी मोतीराम सारण के नेतृत्व में ठेले और बेतरतीब खड़े वाहन हटवाए गए तथा यात्री बसों व अन्य वाहनों के चालान काटे गए।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *