PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चेक अनादरण मामले में एक साल की सजा, 1.16 लाख रुपये का जुर्माना - Chittorgarh News

चेक अनादरण मामले में एक साल की सजा, 1.16 लाख रुपये का जुर्माना

SHARE:

One year imprisonment and a fine of Rs 1.16 lakh in a cheque dishonour case

चित्तौड़गढ़, 29 सितंबर। चेक अनादरण के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त गणपति इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पप्पूलाल पिता नंदा सालवी, निवासी सिरड़ी को एक वर्ष के साधारण कारावास और 1 लाख 16 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

मामले के अनुसार गांधीनगर निवासी मुबारिक हुसैन ने अभियुक्त को 70 हजार रुपये नकद उधार दिए थे। राशि की अदायगी के लिए अभियुक्त ने चेक दिया, जिसे बैंक में प्रस्तुत करने पर वह अनादरित हो गया। नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर परिवादी की ओर से न्यायालय में परिवाद पेश किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ तमन्ना कुमारी ने 28 सितंबर 2026 को प्रकरण में निर्णय सुनाते हुए अभियुक्त को एक वर्ष के साधारण कारावास एवं 1.16 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
परिवादी की मृत्यु के बाद उनके वारिस मोईनुद्दीन नीलगर एवं पत्नी आमना बानु को विधिक प्रतिनिधि के रूप में प्रकरण में शामिल किया गया। परिवादी की ओर से अधिवक्ता रवि बाथरा, राजेन्द्र सिंह चौहान, गोरीलाल धाकड़ एवं प्रभुलाल चौधरी ने पैरवी की।

Chittorgarh News: चेक अनादरण मामले में एक साल की सजा, 1.16 लाख रुपये का जुर्माना

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *