Prabhu Gurjar crowned Chittorgarh-Pratapgarh Kesari; Khushi Parihar wins Panna Dhay Kesari title.

चित्तौड़गढ़, 18 जून। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर महावीर व्यायामशाला द्वारा आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। खिताबी मुकाबलों में सामरी के प्रभु गुर्जर ने चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ केसरी का खिताब अपने नाम किया, जबकि चित्तौड़गढ़ की खुशी परिहार ने महिला वर्ग में पन्नाधाय केसरी का खिताब जीता।
दंगल में विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।
इस अवसर पर महावीर व्यायामशाला की परंपरा के तहत पहलवान मनोज सोनी एवं रामरतन गुर्जर को उत्तराधिकारी की शपथ दिलाकर व्यायामशाला का खलीफा घोषित किया गया।
कार्यक्रम के तहत झालीबाव से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। समापन पर उस्ताद कैलाश पहलवान ने महाराणा प्रताप के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला।
यह खबरें भी पढ़ें…






