Mahesh Navami festival begins today in Nimbahera; grand free medical and check-up camp on Sunday.

निंबाहेड़ा, 18 जून। महेश नवमी पर्व के उपलक्ष्य में माहेश्वरी यूथ सोसायटी द्वारा पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
सोसायटी अध्यक्ष मनीष सोनी ने बताया कि माहेश्वरी प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-1 में आठ टीमों ने भाग लिया। लीग मुकाबलों के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं, जबकि फाइनल मुकाबला विजेता टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा बैडमिंटन, जूनियर क्रिकेट और महिलाओं की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
महोत्सव के तहत 21 जून को आदर्श कॉलोनी स्थित महेश भवन में सुबह 8 बजे से विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित होगा, जिसमें 20 वर्ष से अधिक आयु के समाजजनों की लिपिड प्रोफाइल जांच निशुल्क की जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक अरविंद मुंदड़ा ने बताया कि महोत्सव के दौरान धार्मिक प्रश्नोत्तरी, मेहंदी, लड्डू गोपाल ड्रेस डेकोरेशन, हाउजी, करियर काउंसलिंग, सुंदरकांड, रंगोली, शतरंज, कैरम, व्यक्तित्व विकास सेमिनार, महिलाओं एवं बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा भजन संध्या का आयोजन होगा।
माहेश्वरी समाज अध्यक्ष उमेश तोतला ने बताया कि 23 जून को शाम 4 बजे हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद महेश भवन में सम्मान समारोह आयोजित होगा।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






