श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां तेज, सामाजिक संगठनों की बैठक सम्पन्न

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 18 जून। आगामी 25 जून से 1 जुलाई 2026 तक गांधीनगर सेक्टर-4 स्थित महेश सेवा सदन समिति भवन में आयोजित होने वाली “श्रीमद्भागवत कथा का आध्यात्मिक रहस्य” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ब्रह्माकुमारीज गांधीनगर सेवा केन्द्र में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कथा के प्रचार-प्रसार, कलश यात्रा, जनसंपर्क अभियान, यातायात, भोजन, आवास एवं सेवा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। ब्रह्माकुमारी अंकिता दीदी ने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक मूल्यों एवं नैतिक जीवन का संदेश देने वाला जनजागरण अभियान है। वहीं बीके कविता बहन ने संस्था की सेवाओं की जानकारी दी।

बैठक में अधिक से अधिक लोगों तक निमंत्रण पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। 25 जून को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा प्रतिदिन शाम 4 बजे कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी कंचन दीदी द्वारा किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment